Download Our App

Home » जीवन शैली » क्रिसमस कल, आज मध्य रात्रि में गिरिजाघरों में होगी विशेष प्रार्थना सभा

क्रिसमस कल, आज मध्य रात्रि में गिरिजाघरों में होगी विशेष प्रार्थना सभा

जबलपुर (जयलोक)। ईसाई धर्मावलंबियों का सबसे बड़ा पर्व क्रिसमस पर सांताक्लाज बनकर सबको उपहार बांटने के लिए बच्चों का मन मचल रहा है। इसके लिए बाजार में सर्वाधिक मांग सांताक्लाज की ड्रेस, गुड्डों एवं मुखौटों की बनी हुई है। खरीदने के लिए बाजार में भीड़ उमडऩे लगी हैं, इसके अलावा क्रिसमस ट्री, सजावटी सामाग्री एवं अन्य आयटमों की खरीदी जोरों से जारी है। इधर शहर के चर्च में भी क्रिसमस को लेकर विशेष तैयारी की गई हैं। प्रभु ईसा मसीह के धरती पर अवतरित होने का पर्व र्किसमस ईसाई धर्मावलंबियों द्वारा धूमधाम से गनाया जाता हैं। 25 दिसंबर को क्रिसमस के त्यौहार के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है। इधर क्रिसमस में घरों को सजाने वाले आयटमों एवं उपहार में दी जाने वाली वस्तुओं का भंडार दुकानों में हो गया है। शहर के मेन रोड बाजार, स्टेशन क्षेत्र, बस स्टेण्ड बाजार की दुकानों में क्रिसमस पर उपयोग होने वाली सजावट एवं अन्य सामाग्री लोगों को लुभाने के लिए बाहर सजावट रखी गई है।

बाजार में आकर्षक उपहार

क्रिसमस पर्व पर बच्चों को उपहार बांटने वाला सांताक्लाज की सर्वाधिक मांग हो रही है। बाजार में एक से एक आकर्षक उपहार गिफ्ट संचालकों ने स्टाक कर लिये है, जिसमें सांताक्लाज की ट्रेन, मुखौटे, चाबी से चलने वाले खिलौने, सांताक्लाज की चेन, स्टीकर गुड्डे एवं अन्य आइटम की खरीदी व्यापारियों द्वारा की गई है।

क्रिसमस ट्री से सजे घर

25 दिसंबर को प्रभु ईसा मसीह के जन्म की खुशियां मनाने के लिए ईसाई धर्मालंबियों द्वारा घरों को सजाने के लिए क्रिसमस ट्री, सिंगल बेल, स्टोसज़्, जिलेटिग एवं डेकोरेटेड समान इस्तेमाल किये जाते है। बाजारों में लोगों की डिमांड के अनुसार हर एक आईटम सज गए हैं। बेनिडिक्ट डेविड ने बताया कि दुकान में 1 हजार से 2 हजार रूपये तक का सामान आसानी से मिल रहा है।

विशेष प्रार्थना होगी

क्रिसमस पर्व को उत्साह से मनाने के लिए ईसाई धर्मावलंबियों द्वारा घरों को सजाया जा रहा है। प्रभु ईसामसीह का जन्म एक गौशाला में हुआ था, इस दिन घर में गौशाला बनाकर उसे डेकोरेटेड किया जाएगा। साथ ही 24 दिसंबर की रात चर्च में विशेष प्रार्थना की जाएगी, फिर एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी जाएगी। उन्होंने बताया कि क्रिसमस ट्री, स्टोसज़् एवं अन्य सामाग्री की खरीदी जोरों पर है। क्रिसमस के पर्व के लिए नगर के चर्चों में साज सज्जा, सफाई, रंगाई, पुताई आदि का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। शहर के सभी चर्चों में आकर्षण विद्युत साज सज्जा से जगमगायेंगे। जहां क्रिसमस के इस पर्व को मनाने के लिए इस दिन धर्म सभाएं व प्रार्थनाएं की जायेगी। इस पर्व को मनाने की धूमधाम से तैयारी है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जीवन शैली » क्रिसमस कल, आज मध्य रात्रि में गिरिजाघरों में होगी विशेष प्रार्थना सभा