Download Our App

Home » Uncategorized » खुजराहो में बना वल्र्ड रिकार्ड :139 शास्त्रीय नृत्य कालाकारों ने दी 25 घंटे प्रस्तुति

खुजराहो में बना वल्र्ड रिकार्ड :139 शास्त्रीय नृत्य कालाकारों ने दी 25 घंटे प्रस्तुति

जबलपुर (जयलोक)। विश्व प्रसिद्ध खजुराहो नृत्य महोत्सव 2025 में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की गई। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में आयोजित इस महोत्सव के दौरान 139 शास्त्रीय नृत्य कलाकारों ने लगातार 25 घंटे तक प्रस्तुति देकर गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड बनाया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस उपलब्धि पर कलाकारों को बधाई दी और कहा कि यह नृत्य साधकों और भारतीय संस्कृति के लिए गर्व का क्षण है। 2025 के संस्करण में यह महोत्सव उस समय ऐतिहासिक बन गया, जब 139 कलाकारों ने 24 घंटे 9 मिनट और 26 सेकंड तक लगातार नृत्य प्रस्तुत कर वल्र्ड रिकॉर्ड बना दिया। गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड बनाने का यह प्रयास 19 पुरवरी को दोपहर 2:35 बजे शुरू हुआ और 20 फरवरी तक जारी रहा। इसमें कथक, भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी, मोहिनीअट्टम और ओडिसी जैसे विभिन्न शास्त्रीय नृत्य शामिल थे। जिसमें शहर की कलाकार प्राची शाह पांड्या और अभिनव मुखर्जी भी इसका हिस्सा बने।

Jai Lok
Author: Jai Lok

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » खुजराहो में बना वल्र्ड रिकार्ड :139 शास्त्रीय नृत्य कालाकारों ने दी 25 घंटे प्रस्तुति
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket