
नई दिल्ली। केंद्रीय सडक़ एवं परिवहन मंत्री नितिन गडक़री ने टोल टैक्स को लेकर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने फास्टैग एनुअल पास की घोषणा की है सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके उन्होंने इसकी जानकारी दी है।
केंद्रीय मंत्री ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा, परेशानी मुक्त राजमार्ग यात्रा की दिशा में एक परिवर्तनकारी कदम के रूप में, हम 15 अगस्त 2025 से प्रभावी 3,000 की कीमत वाला फास्टैग-आधारित वार्षिक पास पेश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस पास की वैलिडिटी एक साल तक या फिर 200 यात्राओं के लिए होगी, जो भी पहले हो।
यह पास विशेष रूप से कार, जीप और वैन जैसे गैर-वाणिज्यिक निजी वाहनों के लिए बनाया गया है। नए फ्सटैग पास के लिए 3,000 देने होंगे।
Author: Jai Lok







