Download Our App

Home » Uncategorized » पीएम मोदी के प्रति सम्मान, भारतीयों के प्रति दिखा साइप्रस देश में प्रेम मोदी के गर्म जोशी से हुए स्वागत के साक्षी बने अध्ययन यात्रा पर निकले अंतरराष्ट्रीय लेखक और प्रेरक डॉ. अनुराग सोनी

पीएम मोदी के प्रति सम्मान, भारतीयों के प्रति दिखा साइप्रस देश में प्रेम मोदी के गर्म जोशी से हुए स्वागत के साक्षी बने अध्ययन यात्रा पर निकले अंतरराष्ट्रीय लेखक और प्रेरक डॉ. अनुराग सोनी

जबलपुर (जयलोक)। साइप्रस देश में पीएम मोदी के गर्मजोशी से स्वागत का साक्षी बनना अपने आप में गौरवशाली पल रहा है। साइप्रस देश के लोगों में भारतीयों के प्रति प्यार दिखता है। अपनी अध्ययन यात्रा के दौरान साइप्रस में मौजूद अंतरराष्ट्रीय प्रेरक डॉ. अनुराग सोनी ने साझा किए अनुभव में बताया कि साइप्रस की धरती पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का दो दिवसीय दौरा हुआ इसमें उनका गर्मजोशी से स्वागत हुआ है। इसी दौरान अंतरराष्ट्रीय लेखक एवं प्रेरक डॉ. अनुराग सोनी भी एजुकेशनल मीटिंग के लिए पंद्रह एवं 16 तारीख को साइप्रस पहुँचे। डॉ. अनुराग सोनी ने बताया कि यह सौभाग्य की बात है कि वह इस वक्त साइप्रस की धरती पर हैं जिस पर नरेंद्र मोदी भी जनता के साथ हैं। श्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस में अंतरराष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया है। ‘‘साइप्रस ने सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ  द ऑर्डर ऑफ  मकारियोस’’ से नवाजा। राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने राष्ट्रपति भवन में उन्हें यह सम्मान दिया। मोदी दो दिन के दौरे पर साइप्रस पहुँचे थे। श्री अनुराग सोनी ने बताया कि सायप्रस की जनता बहुत प्रसन्न है कि इतने बड़े देश के प्रधानमंत्री उनके देश में आए। लगभग 10 लाख की जनसंख्या वाले इस देश में 135 करोड़ की जनसंख्या वाले भारतीय प्रधानमंत्री लोगों से सहज रूप से मिल रहे हैं। भारत व साइप्रस के व्यावसायिक संबंध और मधुर हो रहे हैं। डॉ. अनुराग सोनी ने बताया कि भारतीय होने पर हर जगह मुझे भी सम्मान मिलता है। लोग गर्व की दृष्टि से हमें देखते हैं। भारत को हर जगह शक्तिशाली देश के रूप में देखा जा रहा है। साइप्रस के लोग बहुत ही नम्र एवं दयालु हैं। वे लोग प्यार से बात करके हमारा दिल जीत लेते हैं। अधिकांश लोग सेल्फ  डिपेंडेंट हैं एवं लंबी आयु तक जीते हैं।

 

प्रदेश में 2 लाख खाली पदों पर भर्ती होगी, मध्यप्रदेश में 9 साल बाद कर्मचारी अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » पीएम मोदी के प्रति सम्मान, भारतीयों के प्रति दिखा साइप्रस देश में प्रेम मोदी के गर्म जोशी से हुए स्वागत के साक्षी बने अध्ययन यात्रा पर निकले अंतरराष्ट्रीय लेखक और प्रेरक डॉ. अनुराग सोनी

Top Headlines

Live Cricket