Download Our App

Home » जबलपुर » गणेश विसर्जन के लिए विधायक ने किया निरीक्षण

गणेश विसर्जन के लिए विधायक ने किया निरीक्षण

जबलपुर (जय लोक)। गणेश उत्सव की तैयारियाँ प्रारंभ कर दी गई हैं।

इसी क्रम में हनुमानताल में होने वाले गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। हनुमानताल में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन के्रन के माध्यम से किया जाता है।

जिस स्थान पर विसर्जन के दौरान के्रन खड़ी होती है, वहां जमीन धंसने अथवा किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए उस स्थान को मजबूत किया जा रहा है तथा पेवर ब्लॉक लगाए जा रहे हैं। तैयारियों का निरीक्षण करने कल विधायक अभिलाष पांडे हनुमानताल तालाब पहुंचे। जहां उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिशा निर्देश दिए।

 

दिल्ली की मतदाता सूची में बड़ी संख्या में वोटरों के नाम कटे

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » गणेश विसर्जन के लिए विधायक ने किया निरीक्षण
error: Content is protected !!