Download Our App

Home » जबलपुर » गन फॉर ग्लोरी के प्रतिभागियों ने जीते स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक

गन फॉर ग्लोरी के प्रतिभागियों ने जीते स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक

जबलपुर (जयलोक)।मध्यप्रदेश स्टेट राइफल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित 13वीं एमपी स्टेट एयर वेपन्स गन फॉर ग्लोरी शूटिंग प्रतियोगिता का समापन आज गन फॉर ग्लोरी शूटिंग अकादमी में गरिमामय समारोह के साथ हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दिग्विजय सिंह, ऑनरेरी सेके्रटरी, मध्यप्रदेश ओलंपिक संघ, डी.के. शुक्ला, वाइस प्रेसिडेंट, मध्यप्रदेश स्टेट राइफल एसोसिएशन, राकेश गुप्ता, जनरल सेके्रटरी, मध्यप्रदेश स्टेट राइफल एसोसिएशन एवं सुश्री प्रियांशी गुप्ता, सीईओ, मध्यप्रदेश स्टेट राइफल एसोसिएशन उपस्थित थे। मुख्य अतिथियों द्वारा विभिन्न स्पर्धाओं के विजेता एवं पदक विजेता खिलाडिय़ों को पदक एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि दिग्विजय सिंह ने सभी खिलाडिय़ों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि शूटिंग जैसे खेलों में अनुशासन, एकाग्रता और निरंतर अभ्यास सफलता की महत्वपूर्ण कुंजी हैं। उन्होंने युवा खिलाडिय़ों को खेल को केवल प्रतियोगिता तक सीमित न रखते हुए इसे कैरियर के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाडिय़ों ने विभिन्न एयर राइफल एवं एयर पिस्टल स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गन फॉर ग्लोरी शूटिंग अकादमी के निशानेबाजों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 29 स्वर्ण, 32 रजत एवं 20 कांस्य पदक जीतते हुए कुल 81 पदक अपने नाम किए। खिलाडिय़ों को मुख्य कोच निशांत नथवानी, असिस्टेंट कोच शक्ति चक्रवर्ती एवं जूनियर कोच सुश्री संगीता पासी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।

शक्कर के दाम से फीकी हुई रक्षा बंधन की मिठास

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » गन फॉर ग्लोरी के प्रतिभागियों ने जीते स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक

Top Headlines

जबलपुर बनेगा राष्ट्रीय स्तर पर परिवहन, व्यापार और लॉजिस्टिक्स का केन्द्र

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के प्रयासों से ग्रीनफील्ड सडक़ कोरिडोर्स की 1.05 लाख करोड़ की परियोजना स्वीकृत जबलपुर/भोपाल (जयलोक)।

Live Cricket

error: Content is protected !!