
जबलपुर जय लोक । गांजे की तस्करी इस समय सबसे आसान अवैध रूप से पैसे कमाने का जरिया बन गया है। गांजे की तस्करी के कारोबार में अभी तक बड़े तस्करों ने इस रैकिट में लड़कियों को माल पहुंचने के लिए लगाया था। ऐसे कई मामले पूर्व में पकडे गए है। अब इन तस्करों ने माँ बेटे को इस कार्य में उपयोग करना शुरू कर दिया है आसान अवैध कमाई के लालच में ये माँ बेटे गांजे की तस्करी में उतर चुके है जिनको क्राइम ब्रांच और गोरखपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है

पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा मादक पदार्थो /अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। इस ही क्रम में क्राईम ब्रांच एवं थाना गोरखपुर की टीम द्वारा 16 किलो 680 ग्राम गांजा के साथ 2 आरोपी मॉ बेटे को रंगे हाथ पकड़ा गया है।

थाना प्रभारी गोरखपुर नितिन कमल ने बताया कि रात्रि में क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी कि ऐरावत चौक हाथीताल के पास एक व्यक्ति एवं एक महिला अपने अपने हाथ में एक एक ट्राली बैग लिये खड़े हैं।
पुलिस ने दबिश देकर दोनों पुरूष एवं महिला को पकड़ा जिनके पास से एक एक ट्राली बैग मिला नाम पता पूछने पर दोनों ने अपने नाम चंदन जैन पिता स्व. जयकुमार जैन उम्र 37 वर्ष एवं श्रीमती राजुल जैन उर्फ राजकुमारी जैन पति स्व. जयकुमार जैन उम्र 63 वर्ष दोनों निवासी हाथीताल हाउसिंग बोर्ड गोरखपुर बताया, संदेह होने पर ट्राली बैगों को खुलवाकर देखने पर दोनों ट्राली बैग में 8-8 पैकेट में मादक पदार्थ गांजा रखा मिला, एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये गांजा की तौल करने पर 16 पैकेटों में 16 किलो 680 ग्राम गांजा कीमती लगभग 8 लाख 34 हजार रुपए का होना पाया गया। दोनों आरोपी मॉ बेटे के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त करते हुए धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अवैध मादक पदार्थ गांजा कहां से एवं किससे प्राप्त किया गया है के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Author: Jai Lok






