Download Our App

Home » अपराध » विवाह समारोह में चली गोलियाँ, दो लोग घायल, पुराने विवाद का लिया गया बदला

विवाह समारोह में चली गोलियाँ, दो लोग घायल, पुराने विवाद का लिया गया बदला

जबलपुर (जय लोक)। सिविल लाइन थाना अंतर्गत कल रात विवाह समारोह के दौरान बदमाशों ने जमकर हंगामा मचाते हुए गोलियाँ चलाईं। इस दौरान गोली लगने सेे शादी समारोह में शामिल होने आए दो लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जिनकी तलाश में सिविल लाइन पुलिस जुटी हुई है। वहीं विवाद का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि यह गोली 13302 गेंग के बदमाशों ने चलाई है। बताया जा रहा है कि बदमाश लकी पटेल अपने 8 से 10 साथियों के साथ सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानी परिवार की शादी समारोह में पहुंचा। वहां मौजूद दुर्गेश पांडे उर्फ पांडा और उसका साथी श्रीकांत राय पर दनादन फायरिंग कर दोनों को घायल कर दिया। घायल हुए दुर्गेश और श्रीकांत को इलाज के लिए मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुरानी रंजिश बना कारण

पुलिस को जाँच के दौरान पता चला है कि घायल हुए दोनों युवकों का लकी के साथ विवाद चल रहा है। विवाद का बदला लेने के लिए ही दोनों पर गोलियाँ चलाई गईं हैं। सिविल लाइन थाना प्रभारी अनूप नामदेव का कहना है कि घायल दुर्गेश की हालत ठीक है वहीं श्रीकांत के हाथ में गोली लगी है जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

आधा दर्जन से ज्यादा आरोपी शामिल

हमलवारों के संबंध में कहा जा रहा है कि आरोपियों की संख्या करीब 8 है। जो मोटर साइकिल से वारदात को अंजाम देने पहुँचे थे।
बदमाश रांझी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जिनके खिलाफ पूर्व में भी कई मामले थानों में दर्ज हैं।

इनका कहना है

दो लोगों पर गोली चलाने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जाँच की गई है। वहीं घायलों ने लकी नामक बदमाश का नाम बताया है। जिसकी तलाश की जा रही है।
अनूप नामदेव, थाना प्रभारी सविल लाइन

 

फेक न्यूज दिखाने पर एक और इंस्टाग्राम पर एफआईआर दर्ज, लाइक व्यू पाने के चक्कर में एआई से गिरा दिया बैलेंसिंग रॉक, क्रिएटर और पेज चलाने वालों को तलाश रही पुलिस

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » विवाह समारोह में चली गोलियाँ, दो लोग घायल, पुराने विवाद का लिया गया बदला

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!