Download Our App

Home » जबलपुर » गुंडागर्दी से टैक्स वसूली का नेता प्रतिपक्ष का झूठा आरोप सदन में फुस्स, नहीं दे पाए प्रमाण साधारण सभा की बैठक में 21 प्रस्ताव पारित

गुंडागर्दी से टैक्स वसूली का नेता प्रतिपक्ष का झूठा आरोप सदन में फुस्स, नहीं दे पाए प्रमाण साधारण सभा की बैठक में 21 प्रस्ताव पारित

आउटसोर्स के कर्मचारी हमारे शहर के नागरिक हैं, उन्हें गुंडा बोलना विपक्ष को शोभा नहीं देता- सुभाष तिवारी

जबलपुर (जयलोक)।नगर निगम की आज  आयोजित हुई साधारण सभा की बैठक में शहर के विकास और प्रशासनिक सुधारों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष के द्वारा गुंडागर्दी से टैक्स वसूली के झूठे आरोप सदन में फुस्स साबित हए। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने नेता प्रतिपक्ष से इस बात का प्रमाण माँगा तो सदन में कोई प्रमाण नहीं दे पाए।
महापौर ने सदन में स्पष्ट किया कि टैक्स वसूली का कोई भी प्रस्ताव आउटसोर्सिंग के माध्यम से कराने के लिए पारित नहीं किया गया है। उन्होंने विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करते हुए कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना है, न कि निजी हाथों में सौंपना। महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ के  नेतृत्व एवं निगमाध्यक्ष रिकुंज विज की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में शामिल सभी विषयों को सर्वसम्मति से पारित होने का अनूठा समन्वय देखने को मिला। साधारण सभा की बैठक इस निष्कर्ष के साथ समाप्त हुई कि शहर के विकास कार्यों में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी। महापौर ने विश्वास दिलाया कि प्रशासन पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ जनता के हितों की रक्षा करेगा।

सर्वसम्मति से पारित हुए प्रस्ताव

बैठक की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि सदन में पेश किए गए सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुए।
महापौर ने इस सहयोग के लिए सभी पार्षदों का आभार व्यक्त किया और इसे शहर के विकास के लिए एक सकारात्मक कदम बताया। उन्होंने सभी पार्षद साथियों को साधुवाद देते हुए कहा कि सामूहिक निर्णय ही शहर की प्रगति का आधार हैं।

सदन की गरिमा और विपक्ष की भूमिका

चर्चा के दौरान महापौर ने विपक्ष को नसीहत देते हुए कहा कि सदन की एक गरिमा होती है। उन्होंने आग्रह किया कि विपक्ष अपनी बात रखते समय संयमित शब्दों का प्रयोग करे। लोकतंत्र में आलोचना का स्वागत है, लेकिन भाषा की मर्यादा बनी रहनी चाहिए। सदन में नेताप्रतिपक्ष के उस ब्यान के प्रमाण मॉंगे गए जिसके संबंध में उन्होंने कहा था कि नगर निगम गुंडागर्दी के साथ टैक्स वसूली करेगा। इस आरोप के संबंध में नेताप्रतिपक्ष के द्वारा कोई ऐसा प्रमाण सदन में प्रस्तुत नहीं किया गया, उनके द्वारा फैलाई गयी जानकारी भ्रामक एवं झूठी निकली।

आउटसोर्स कर्मचारियों का सम्मान

एम.आई.सी. सदस्य डॉ. सुभाष तिवारी ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के बारे में कहा कि वे हमारे अपने शहर के सम्मानित नागरिक हैं। उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आउटसोर्स के कर्मचारी हमारे शहर के नागरिक हैं, उन्हें ’गुंडा’ बोलना विपक्ष को शोभा नहीं देता। उन्होंने कर्मचारियों के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाने की अपील की।

 

नगर संगठन की सूची में 29 नाम, किस नेता का जोर चला – किसने की घुसपैठ, किसकी हुई उपेक्षा, अब सब पर चर्चाएं जारी

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » गुंडागर्दी से टैक्स वसूली का नेता प्रतिपक्ष का झूठा आरोप सदन में फुस्स, नहीं दे पाए प्रमाण साधारण सभा की बैठक में 21 प्रस्ताव पारित