
जबलपुर जय लोक । बाद पुलिस ने एक ऐसे चोर को पकड़ा है जो शातिर तरीके से वाहन चोरी करने के मामले उस्ताद है। जबलपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र के अलावा इसमें दमोह जिले से भी वाहन चोरी किया था। चोरी की घटनाओं पर नकेल कसने के लिए और चोरी गए वाहनों की पतासाजी करते हुए उन्हें बरामद करने पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया था इसी क्रम में ।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) दक्षिण समर वर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक गढा देवेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गढा नीलेश दोहरे के नेतृत्व में थाना गढा की टीम को 01 शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर 08 दो पहिया वाहन कीमती 05 लाख रू के जप्त करने में महत्वूपर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

पुलिस को सूचना मिली कि बड्डा दादा ग्राउण्ड में एक युवक बिना नंबर की स्कूटी लिये हुये बेचने कि फिराक मे ग्राहक का इंतजार कर रहा है सम्भवतः स्कूटी चोरी की है। पुलिस ने उस युवक को पकड़ा जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम मेहताब हुसैन पिता अब्दुल बारी उम्र 25 वर्ष निवासी गंगासागर एकता चौक अकबर का बाडा थाना मदनमहल बताया जिससे ली हुई स्कूटी के कागजात के सम्बंध में पूछताछ करने पर कोई दस्तावेज नहीं होना बताया, स्कूटी चोरी की होने के संदेह पर मेहताब हुसैन को थाने लाकर सघन पूछताछ करने पर उक्त स्कूटी चोरी की होना बताते हुये और 7 दुपहिया वाहन चुराना स्वीकार किया आरोपी के कब्जे से स्कूटी सहित चुराये हुये 8 दुपहिया वाहन कीमती 5 लाख रूपये के जप्त किये गए है।

जप्त किया वाहन

1. थाना गढ़ा के अप.क्र. 743/2023 धारा 379 भादवि मे चोरी गई स्कूटी एक्टिवा क्र एमपी 20 एसपी 4101
2. थाना गढ़ा के अपराध क्र. 151/2024 धारा 379 भादवि मे चोरी गई मो.सा. डीलक्स क्र. एमपी 20 एमके 3503
3- थाना तिलवारा के अप. क्र. 160/2024 धारा 379 भादवि में चोरी गई स्कूटी एक्टिवा क्र. एमपी 20 एसके 1488
4. थाना तिलवारा के अप.क्र. 180/24 धारा 379 भादवि मे चोरी गई एक्टिवा स्कूटी क्र. एमपी 20 एस क्यू 4571
5. थाना तिलवारा के अप.क्र. 161/2024 धारा379 भादवि में चोरी गई स्कूटी एक्टिवा क्र. एमपी 20 एसएल 8759
6. थाना तिलवारा के अपराध क्र. 33/2024 धारा 379 भादवि मे स्कूटी एक्टिवा क्र. एमपी 20 एसएम 1685
7. थाना ग्वारीघाट के अपराध क्र. 103/2024 धारा 379 भादवि में चोरी गई स्कूटी एक्टिवा क्रएमपी 20 एसके 1268
8. जिला दमोह से चोरी हुयी स्कूटी फैसिनो काले रंग की जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर एमपी 34 एमएन 7485।
Author: Jai Lok







