Download Our App

Home » दुनिया » चार राज्यों और पुदुचेरी में चुनाव का एलान आज

चार राज्यों और पुदुचेरी में चुनाव का एलान आज

शाम 4 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस
नई दिल्ली (जयलोक)। चुनाव आयोग आज चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है। चुनाव आयोग रविवार शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा, जिसमें पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुदुचेरी में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की जा सकती है। इन राज्यों में एसआईआर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
चुनाव आयोग क्या योजना बना रहा
चुनाव आयोग सुरक्षा व्यवस्था, मतदान कार्यक्रम और मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए चरणबद्ध मतदान की योजना बना रहा है। खासकर पश्चिम बंगाल में बड़ी आबादी, संवेदनशील इलाके और सुरक्षा कारणों को देखते हुए बहु-चरणीय मतदान कराना जरूरी माना गया है। इस तरह की तैयारी से चुनाव प्रक्रिया सुरक्षित, व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से पूरी हो सकेगी। ये चुनाव राजनीतिक दलों और जनता दोनों के लिए महत्वपूर्ण हैं। राजनीतिक दल अपनी रणनीति अंतिम रूप देंगे और मतदाता भी मतदान की तैयारियों में जुटेंगे।
पश्चिम बंगाल में तीन से चार और असम में दो चरणों में मतदान होने की संभवाना
सूत्रों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में सबसे बड़ा चुनावी मुकाबला होगा, जहां मतदान 3 से 4 चरणों में कराया जा सकता है। वहीं, असम में दो चरणों में वोटिंग की संभावना है। तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में चुनाव एक ही चरण में संपन्न कराए जाने की तैयारी है।
एलान के साथ ही आचार संहिता भी लागू हो सकती है
इन राज्यों में पिछले कुछ समय से चुनावी तैयारियां तेज थीं और राजनीतिक दल लगातार रैलियां, रणनीति बैठकें और उम्मीदवारों की घोषणा कर रहे थे। चुनाव आयोग के अनुसार इन राज्यों में एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जिसके बाद अब चुनाव कार्यक्रम घोषित किए जाने की संभावना बढ़ गई है। चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही इन राज्यों में आचार संहिता भी लागू हो सकती है।
चुनाव आयोग करेगा प्रेस वार्ता
कई महीनों से चल रही सियासी अटकलों और चुनावी चर्चाओं के बीच अब बड़ा ऐलान होने वाला है। चुनाव आयोग आज रविवार शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है।

 

जहाँ कांग्रेस के दिमाग का ताला बंद होता है, वहाँ हमारा काम शुरू होता है

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » चार राज्यों और पुदुचेरी में चुनाव का एलान आज