Download Our App

Home » Uncategorized » चीन के साथ बढ़ता व्यापार घाटा देश की आर्थिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा

चीन के साथ बढ़ता व्यापार घाटा देश की आर्थिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा

कांग्रेस का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला- मेक इन इंडिया अब इम्पोर्ट फ्रॉम चाइना बना
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने चीन के साथ भारत के लगातार बढ़ते व्यापार घाटे को लेकर शुक्रवार को केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि सरकार की नीतियों के कारण ‘मेक इन इंडिया’ अब ‘इम्पोर्ट फ्रॉम चाइना’ (चीन से आयात) बनकर रह गया है और रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचता व्यापार घाटा देश की आर्थिक सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा बन चुका है।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो साझा करते हुए दावा किया कि वित्त वर्ष 2025-26 में चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा बढक़र रिकॉर्ड 112 अरब डॉलर हो गया है, जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष में यह 99 अरब डॉलर था। उन्होंने कहा कि चीन से हो रहे भारी-भरकम आयात के कारण देश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) पर बेहद प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीन के प्रति सोची-समझी रियायतों के चलते सीमा पर हालात चिंताजनक हैं। उन्होंने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक के उस बयान का जिक्र किया जिसमें अरुणाचल प्रदेश में पीएलए (चीनी सेना) के साथ हालिया फेस-ऑफ और सुरक्षा बल के कामकाज की सराहना की गई थी, लेकिन इसके बावजूद सरकार की ओर से इस पर चुप्पी साधी गई है। जयराम रमेश के अनुसार, स्थानीय लोगों का दावा है कि लद्दाख की तर्ज पर अरुणाचल प्रदेश के कुछ गश्ती बिंदुओं (पेट्रोलिंग प्वांइट्स) तक पहुंच प्रभावित हुई है। इसके साथ ही बांध और पारिस्थितिकी का खतरा बढ़ा है। चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों के नाम बदलने के साथ-साथ सीमा के पास 60,000 मेगावाट क्षमता का बांध बनाया जा रहा है, जो भारत की जल और पारिस्थितिक सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है। कांग्रेस नेता ने जून 2020 की गलवान घाटी की झड़प का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री मोदी के उस पुराने बयान पर भी सवाल उठाए, जिसमें देश की सीमा में किसी के घुसने से इनकार किया गया था।

 

सिवनी जिला पंचायत अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया पर हाईकोर्ट की रोक

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » चीन के साथ बढ़ता व्यापार घाटा देश की आर्थिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा
error: Content is protected !!