
जबलपुर (जयलोक)।गोहलपुर थाना अंतर्गत चोरी के शक पर एक युवक पर चाकू से प्राणघातक हमला किया गया। वारदात को तीन युवकों ने मिलकर अंजाम दिया। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
लेमा गार्डन के पास से कुछ दिन पहले एक कर का टायर चोरी हो गया था जिसका शक घायल अदनान पर अमजद और उसके साथी को हुआ। अदनान से कई बार पूछा गया कि टायर किसने चोरी किया और हर बार अदनान यही कहते हुए मना कर देता था कि उसे नहीं पता। सोमवार की शाम को अमजद अपनी तीन अन्य साथियों के साथलेमा गार्डन के डी ब्लॉक पहुंचा जहां पर की अदनान मंसूरी रहता है। जैसे ही अमजद और उसके साथियों ने अदनान को देखा तो उसे पर चाकू से हमला कर दिया इस घटना मेंभगवान मंसूरी के पैर में गंभीर चोट आई है इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल मैं भर्ती किया गया है। इधर घटना के बाद मौके पर पहुंची गोहलपुर थाना पुलिस ने अमजद और उसके अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। गोहलपुर थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को ने बताया कि टायर चोरी के शक में अदनान पर चाकू से हमला किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम बनाई गई है जो की उनके तलाश में जुटी हुई है।

Author: Jai Lok







