Download Our App

Home » अपराध » छात्रा के हत्यारे सनकी प्रेमी की जंगल में मिली लाश आत्महत्या की आशंका, नाबालिग की हत्या के बाद जंगल में काट रहा था फरारी

छात्रा के हत्यारे सनकी प्रेमी की जंगल में मिली लाश आत्महत्या की आशंका, नाबालिग की हत्या के बाद जंगल में काट रहा था फरारी

जबलपुर (जयलोक)
चरगवाँ थाना अंतर्गत 9वीं की छात्रा की चाकू मारकर हत्या करने वाले सनकी प्रेमी का शव जंगल में पाया गया है। पास ही जहरीले पदार्थ भी मिला है जिससे यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि आरोपी ने आत्महत्या की है। सूचना मिलते ही पहुँची चरगवां पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा, अब पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि यह पता चल सके कि आरोपी ने जहर खाकर आत्म हत्या की है या फिर मौत की वजह कुछ और है। आरोपी ईसू पटेल ने चार जून को एक तरफा प्यार में 9वीं की छात्रा पर चाकू से हमला किया था। वारदात के बाद आरोपी जंगल की ओर भागा था। इधर छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। छात्रा की हत्या के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी। सिवनी पुलिस की मदद से शुक्रवार से चरगंवा और सिवनी के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। शनिवार सुबह पुलिस टीम ने कुड़ारी पिपरिया के जंगल में पहाड़ के नीचे ईसू का शव पाया। पास में जहर का पैकेट मिलने से आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस जाँच में पता चला है कि ईसू छात्रा से एकतरफा प्यार करता था और उसने छात्रा का नंबर ब्लॉक कर दिया था। घटना वाले दिन भी जब छात्रा घर के बाहर काम कर रही थी, तब ईसू ने उससे बात करने की कोशिश की और मना करने पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के समय छात्रा की मौसी, नाना-नानी और गांव के अन्य लोग घर के अंदर थे। चीख सुनकर वे बाहर आए और ईसू को भागते देखा। गांव वालों ने भी उसे जंगल की ओर भागते देखा था। छात्रा के परिजनों के अनुसार, ईसू का घर आना-जाना सामान्य था और किसी को यह अंदेशा नहीं था कि वह ऐसा कदम उठा सकता है।
एक दिन पहले माँग रहा था पानी
ग्रामीणों का कहना है कि एक दिन पूर्व आरोपी ईसू को देखा गया था जो एक टपरे में पानी मांगने पहुँचा था। वहीं दो दिनों से वह भूखा भी था, जंगल में जिस जगह पर उसकी लाश मिली है वहाँ पास ही नाला है, आशंका जाहिर की जा रही है कि प्यास बुझाने के लिए उसने नाले का पानी पिया होगा। गांव वालों ने भी वारदात के पूर्व उसे बेसुध गांव में घूमते हुए देखा था। इस दौरान उसकी हरकतों को देख ग्रामीणों ने उससे दूरी बना ली थी।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » छात्रा के हत्यारे सनकी प्रेमी की जंगल में मिली लाश आत्महत्या की आशंका, नाबालिग की हत्या के बाद जंगल में काट रहा था फरारी