Download Our App

Home » दुनिया » जज से बदसलूकी करने वाला बीजेपी नेता गिरफ्तार

जज से बदसलूकी करने वाला बीजेपी नेता गिरफ्तार

देवास में अवैध निर्माण गिराया, दो आरोपी फरार
देवास (जयलोक)। देवास में न्यायाधीश से अभद्रता करने वाले बीजेपी नेता पंकज घारू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिला प्रशासन की टीम ने शासकीय भूमि पर बने आरोपी के पोल्ट्री फार्म और घर के पास स्थित अवैध अतिक्रमण को भी गिराया है। उनके दो साथी फिलहाल फरार हैं।
बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पंकज घारू के खिलाफ जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रसन्न बहरावत ने नाहर दरवाजा थाने में स्नढ्ढक्र दर्ज कराई थी। जज ने कहा था कि देवास के जयश्री नगर में गाड़ी निकालने को लेकर पंकज घारू, भीम घारू और एक अन्य व्यक्ति ने उनसे बदसलूकी की थी। न्यायाधीश बहरावत ने पुलिस को बताया था कि वे देवास की ग्रीन्स कॉलोनी में रहते हैं। मंगलवार को अपनी कार से अदालत जा रहे थे। इसी दौरान जयश्री नगर में पंकज घारू और उनके दो अन्य साथियों ने स्कॉर्पियो सडक़ के बीच खड़ी कर रखी थी। न्यायाधीश बहरावत ने गाड़ी हटाने को कहा तो आरोपियों ने उनसे बदतमीजी की। जज ने कार्रवाई के उद्देश्य से रास्ते में खड़ी स्कॉर्पियो का फोटो लेने की कोशिश की तो आरोपियों ने उन्हें रोका। तेज आवाज में बात की। वे अपनी कार से जाने लगे तो आरोपियों ने उनकी गाड़ी का गेट नहीं खोलने दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है।
फरार दो आरोपियों की तलाश जारी
तहसीलदार सपना शर्मा ने कहा- घारू ने सरकारी जमीन पर पोल्ट्री फार्म सहित अन्य अवैध निर्माण किए थे। कई बार नोटिस दिए जाने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया था। वहीं, नाहर दरवाजा थाना प्रभारी अमित सोलंकी ने बताया कि मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की तलाश जारी है।
आरोपी की पैरवी नहीं करने का ऐलान
जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष अशोक वर्मा ने बताया कि आरोपी की पैरवी कोई भी वकील नहीं करेगा। उन्होंने बकायदा संघ के सदस्यों के नाम पत्र जारी किया है।

 

मधु कलश स्वीटस किया गया सील

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » जज से बदसलूकी करने वाला बीजेपी नेता गिरफ्तार
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket