Download Our App

Home » अपराध » मधु कलश स्वीटस किया गया सील

मधु कलश स्वीटस किया गया सील

जबलपुर (जय लोक)। कर वूसली के लिए  कैंट बोर्ड प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। लंबे समय से संपत्ति कर (टैक्स) जमा नहीं करने वालों पर आज भी कार्यवाही का क्रम जारी रहा।

बुधवार की सुबह कैंट बोर्ड के राजस्व विभाग ने सदर मेन रोड स्थित मधु कलश स्वीट्स को सील कर दिया। वहीं नोटिस चस्पा कर दिया। इसी तरह रांझी में भी एक लॉज को सील किया गया है।कैंट बोर्ड के राजस्व विभाग के आशीष वर्मा ने कहा कि कैंट बाजार क्षेत्र के कई ऐसे व्यापारिक प्रतिष्ठान हैं जो लंबे से संपत्ति कर जमा नहीं कर रहे हैं। जिनको देखते हुए कैंट बोर्ड सीईओ राजीव कुमार के निर्देश पर ऐसे बड़े बकायादारों को पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे। लेकिन उसके बाद भी जब तय समय सीमा में टैक्स बिलों का भुगतान नहीं किया गया तो अब सीलिंग की कार्यवाही की जा रही है।लंबे समय से संपत्ति कर (टैक्स) जमा नहीं करने वालों पर कैंट बोर्ड प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर है।

सदर मैन रोड पर स्थित प्रतिष्ठित  मिष्ठान भण्डार मधु कलश के संचालक को कई बार बकाया कर चुकता करने के लिए नोटिस भेजा गया था। लेकिन उनके द्वारा राशि जमा नहीं करवाई गई थी। इसके बाद आज कैंट बोर्ड के राजस्व विभाग ने सदर मेन रोड स्थित मधु कलश स्वीट्स को सील कर दिया। वहीं नोटिस चस्पा कर दिया। इसी तरह रांझी में भी एक लॉज को सील किया गया है।राजस्व विभाग के आशीष वर्मा ने बताया कि कैंट बाजार क्षेत्र के कई ऐसे व्यापारिक प्रतिष्ठान हैं जो लंबे से संपत्ति कर जमा नहीं कर रहे हैं।

जिनको देखते हुए कैंट बोर्ड सीईओ राजीव कुमार निर्देश पर ऐसे बड़े बकायादारों को पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे। लेकिन उसके बाद भी जब तय समय सीमा में टैक्स बिलों का भुगतान नहीं किया गया तो अब सीलिंग की कार्यवाही की जा रही है।इसी तरह रांझी मेन रोड स्थित मेमोरी लॉज शॉप (आरती जायसवाल मकान नंबर 307) को भी टैक्स बिल बकाया होने के चलते सील किया गया है। कार्यवाही के दौरान राजस्व विभाग के आशीष वर्मा, जाहिद अंसारी, मिथलेश यादव, खेमराज मीना आदि उपस्थित थे।

 

लोकसभा में राहुल के आक्रामक तेवर, कहा- हम किससे तेल खरीदेंगे, यह फैसला अमेरिका करता है

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » मधु कलश स्वीटस किया गया सील

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!