Download Our App

Home » जबलपुर » जबलपुर को महानगर बनाने का रोड मैप पेश, कोई नया कर नहीं, आय बढ़ाने के प्रस्ताव

जबलपुर को महानगर बनाने का रोड मैप पेश, कोई नया कर नहीं, आय बढ़ाने के प्रस्ताव

सोलर बिजली और एसी बसों का वादा
माँ नर्मदा में मिलने वाले नालों पर एस.टी.पी. प्लॉट हुए स्थापित
संस्कारधानी में अक्टूबर माह तक 12 लाख पौधे एक साथ लगाने का बनेगा विश्व रिकार्ड

जबलपुर (जयलोक) महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने सोमवार दोपहर नगर निगम सदन में वित्तीय वर्ष 2024-25 का अनुमानित आय व्यय बजट प्रस्तुत किया। जिसमें वित्तीय वर्ष 24-25 में कुल आय 15 अरब 37 लाख 28 हजार 900 और कुल व्यय 15 अरब 34 लाख 65 हजार रुपये अनुमानित है। महापौर ने इस बार 2 लाख 63 हजार रुपये लाभ का बजट पेश किया। बजट बैठक की शुरुआत दोपहर 3 बजे हुई। जहां नगर निगम अध्यक्ष ने सर्वप्रथम नवनिर्वाचित सांसद, एमआईसी सदस्यों और नेता प्रतिपक्ष को बधाई दी। जिसके बाद एमआईसी सदस्य श्रीमति अंशुल राघवेन्द्र यादव ने नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू और नेता प्रतिपक्ष अमरीष मिश्रा को बजट की प्रति सौंपी। जिसके बाद महापौर ने बजट भाषण दिया। बजट बैठक की शुरु विपक्ष के हंगामे से हुई। विपक्ष के सभी पार्षद काला कपड़ा पहन कर सदन में पहुंचे। सदन की शुरुआत में महापौर के खिलाफ नारेबाजी करते हुये, उनसे इस्तीफा देने की मांग की। जिसके बाद किसी तरह बजट बैठक शुरु हुई। महापौर के बजट भाषण के बाद 09 जुलाई तक के बैठक स्थगित कर दी। अब पार्षद बजट पर अध्ययन करेंगे, जिसके बाद आगामी सदन की बैठक में बजट पर चर्चा होगी।  महापौर द्वारा प्रस्तुत बजट में ज्यादा कुछ नया देखने को नहीं मिला, अधिकांश वादे और प्रावधान पिछले बजट के ही थे। इस बार पार्षद मद जहां 90 लाख रुपये कर दी गई है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के वार्डों को प्रतिशत प्रतिशत अधिक राशी विकास कार्यों के लिये दी जाएगी। बजट में खास यह रहा कि शहरीय सीमा में 12 लाख पौधा लगाने का प्रावधान किया गया। वहीं अक्टूबर तक 100 इलेक्ट्रिक ऐसी बस का संचालन शुरु होने की बात की गई है। बजट में इस साल फिल्म सिटी का काम पूरा होने की बात की गई। इसके अलावा इंटरनेशनल स्टेडियम काम शुरु करने का प्रावधान में बजट में किया गया। तिलवारा और ग्वारीघाट में हाईटेक पार्विंसग के साथ साथ शहर में आधा दर्जन स्थानों में मल्टी लेवल पार्विंसग व्यवस्था की जाएगी। शहर को अग्नि हादसे से बचाने के लिये शहर के अलग अलग हिस्सों में फायर स्बस्टेशनबनाने की बात भी बजट में की गई। हर वार्ड की प्रमुख चौराहों पर सीसीटी लगाने का काम पूरा करने और शहर में दो 56 भोग मार्वेसट इस साल बनाने का प्रावधान भी बजट में किया गया है। गौवंश संरक्षण कि दिशा में नई गौशाला बनाने के साथ साथ गौमूत्र और गोबर संरक्षण कि दिशा में भी नगर निगम कदम उठाएगी।
हर घर पहुंचाएंगे पानी
अमृत योजना के तहत बन रही टंकी में नल कनेक्शन की प्रक्रिया को भी आसान किया गया। अब शहरवासी 50 प्रतिशत शुल्क चुकाकर कनेक्शन ले सकेंगे। वहीं शेष 50 प्रतिशत 25-25 की दो किश्त में चुकाने की सहूलत होगी। वहीं इस साल 475 किलोमीटर पाईप लाईन बिछाने का प्रावधान भी बजट में किया गया है।
100 इलेक्ट्रिक ए.सी. बसों का होगा संचालन शुरू – महापौर
महापौर श्री अन्नू ने बताया कि नगर निगम की बिजली की राशि में भी बचत करने के उद्देश्य से सौर्य ऊर्जा प्लांट लगाने का निर्णय लिया गया है वहीं शहर में प्रदूषण कम करने के लिए 100 इलेक्ट्रिक ए.सी. बसों का संचालन भी शुरू है। हापौर ने बताया कि आदिशंकराचार्य चौक से गौरीघाट तक रेल्वे भूमि पर बहुप्रतिक्षित सुन्दर और सुव्यवस्थित सडक़ का निर्माण कार्य शुरू कराया जायेगा। जिससे शहर के नागरिकों को ट्राफिस से राहत मिल सकेगी और गौरीघाट तक आवागमन और भी सुगम हो जायेगा।  महापौर श्री अन्नू ने बताया कि जबलपुर में भी इन्दौर की तर्ज पर नागरिकों के लिए 56 भोग मार्केट की स्थापना की जायेगी, जिससे नागरिक विभिन्न व्यंजनों का स्वाद एक ही स्थान पर प्राप्त कर सकते हैं।
 जल संरक्षण-संवर्धन पर महपौर का बड़ा फोकस
महापौर ने अपने बजट भाषण में बताया कि उनका बड़ा फोकस जल संरक्षण एवं संवर्धन विषय पर ही इसलिए उन्होंने विस्तर से कार्य योजना तैयार की है और कार्य योजना के अनुरूप जल संरक्षण एवं संवर्धन पर कार्य करना प्रारंभ कर दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि जलप्लावन की समस्या से पहले की अपेक्षा इस वर्ष काफी लोगों को राहत पहुॅंची है और इसमें और क्या बेहतर करना है उस दिशा में भी महापौर ने उपाय प्रारंभ कर दिये है। इससे भी नागरिकों को काफी राहत पहुॅंचेगी।बजट भाषण के दौरान महापौर ने जानकारी देते हुए बताया किया उनके दो वर्ष के कार्य काल में शहर के वार्डो में लागभग अरबों रूपये की लागत से अद्योसंरचना एवं विकास कार्यो के अंतर्गत सडक़, नाला-नालियों, पाथवे, उद्यान, आदि के निर्माण कार्य कराये गए हैं, जिसके कारण शहर के नागरिकों के लिए मूलभूत सुविधाओं में काफी बढ़ोत्तरी एवं विस्तारीकरण हुआ है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » जबलपुर को महानगर बनाने का रोड मैप पेश, कोई नया कर नहीं, आय बढ़ाने के प्रस्ताव