Download Our App

Home » News » जम्मू-कश्मीर और लद्दाख ने विकास का नया दौर देखा: मोदी

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख ने विकास का नया दौर देखा: मोदी

नई दिल्ली (जयलोक)। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35(ए) हटाए जाने के सात साल आज यानी पांच अगस्त को पूरे हो गए। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के इतिहास में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई थी। उन्होंने कहा कि तब से दोनों क्षेत्रों में लोगों के जीवन में व्यापक बदलाव आए हैं। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, आज ही के दिन सात वर्ष पहले अनुच्छेद 370 और 35(ए) इतिहास बन गए थे। इससे जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की विकास यात्रा में एक निर्णायक नए अध्याय की शुरुआत हुई।
दशकों तक संवैधानिक अधिकारों से रखा गया वंचित
पीएम मोदी ने कहा, चाहे महिलाएं हों या वंचित समुदाय, जिन लोगों को दशकों तक अपने मूल संवैधानिक अधिकारों से वंचित रखा गया, उन्हें भारतीय संविधान के पूर्ण रूप से लागू होने के कारण सशक्त बनाया गया है उन्होंने कहा कि इस वर्ष 5 अगस्त का महत्व इसलिए भी अधिक है, क्योंकि देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मना रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा, राष्ट्रीय एकता के प्रति उनका आजीवन समर्पण आज भी पीढिय़ों को प्रेरित करता है। उन्होंने दशकों पहले जो सपना देखा था, वह 5 अगस्त 2019 को ऐतिहासिक रूप से साकार हुआ। पीएम मोदी ने कहा कि सरकार जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की प्रगति के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराती है और यह सुनिश्चित करने के लिए संकल्पित है कि हर नागरिक बड़े सपने देख सके, उन्हें पूरा कर सके और विकसित भारत के निर्माण में योगदान दे सके। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट में कहा, मां भारती का मस्तक सदा ऊंचा रहे। 5 अगस्त, 2019 भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता के इतिहास का स्वर्णिम दिवस है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प से अनुच्छेद 370 की समाप्ति के साथ एक विधान-एक निशान-एक प्रधान के स्वप्न तथा एक भारत-श्रेष्ठ भारत के राष्ट्रीय संकल्प को ऐतिहासिक सिद्धि मिली। उन्होंने कहा, यह निर्णय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के उस राष्ट्रनिष्ठ स्वप्न की पूर्णता थी, जिसके लिए उन्होंने अपना सर्वस्व राष्ट्र के चरणों में समर्पित कर दिया। बीते सात वर्षों में जम्मू-कश्मीर ने आतंकवाद से शांति, अलगाववाद से एकात्मता और अस्थिरता से विकास की ऐतिहासिक यात्रा तय की है। आज यह प्रदेश नए भारत की आकांक्षाओं, प्रगति और समृद्धि का सशक्त प्रतीक बन चुका है। राष्ट्र प्रथम की भावना से ओत-प्रोत इस युगांतरकारी निर्णय के लिए प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री का हार्दिक आभार व अभिनंदन।

 

पहले जो बिगड़ा है उसे सुधारेंगे, 3 दिवसीय मैराथन बैठक जारी जेडीए की योजनाओं को सबकी भागीदारी और जिम्मेदारी से व्यवस्थित करेंगे, सिविक सेंटर से होगी शुरुआत- संदीप जैन

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » जम्मू-कश्मीर और लद्दाख ने विकास का नया दौर देखा: मोदी

Top Headlines

समीर दीक्षित बने भाजपा दिव्यांगजन कल्याण प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक

जबलपुर (जय लोक)। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल  की सहमति से भाजपा दिव्यांग जन कल्याण प्रकोष्ठ

ठेकेदारों के इशारे पर  नाच रहे बिजली अधिकारी, 3 दिन से अघोषित बिजली कटौती जैसा माहौल, लाखों लोग परेशान, जेई, एई, डीई, किसी को कटौती की जानकारी नहीं, लोग लगाते रहे फोन मगर अधिकारियों पर बेशर्मी हावी

Live Cricket