Download Our App

Home » जबलपुर » जय हिंद के जय घोष के साथ निकली पुलिस की तिरंगा यात्रा,सभी 956 बूथों पर भाजपा का हर घर तिरंगा अभियान आज से

जय हिंद के जय घोष के साथ निकली पुलिस की तिरंगा यात्रा,सभी 956 बूथों पर भाजपा का हर घर तिरंगा अभियान आज से  

पुलिस महानिरीक्षक अनिल कुशवाहा एवं पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने दिखाई हरी झंडी

जबलपुर (जयलोक)
आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंचा अनुसार पूरे देश में निकाली जा रही हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा में जबलपुर पुलिस भी सहभागी बनी। तय कार्यक्रम के अनुसार आज सुबह जबलपुर में पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में बड़ी संख्या में पुलिस के जवान दो पहिया और चौपाइयां वाहनों में एकत्रित हुए। इसके बाद जबलपुर जून के पुलिस महानिरीक्षक अनिल कुमार कुशवाह, पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में तिरंगा यात्रा को हरी झंडी देकर रवाना किया गया। दो पहिया वाहनों में  लहराता हुआ राष्ट्रीय ध्वज  देश की शान और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान को प्रदर्शित कर रहा था। यह तिरंगा यात्रा शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए गुजरी। यात्रा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड से प्रारंभ हुई और तहसील चौक, हाई कोर्ट चौक, घंटाघर, करमचंद चौक, तीन पत्ती, छोटी लाइन फाटक, गोरखपुर, सदर बाजार होते हुए पेंटीनाका पहुंची, यहां से सर्किट हाउस 2. के सामने से इलाहाबाद बैंक चौक, इंदिरा मार्केट, माल गोदाम, होते हुए वापस पुलिस लाइन में पहुंची जहां पर तिरंगा यात्रा का समापन किया गया। पूरे रास्ते पुलिस के जवान पूरे जोश के साथ जय हिंद भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद की जय घोष लगाते हुए गुजरे। जिसने भी जोश से भरी तिरंगा यात्रा को देखा वह भी राष्ट्र भावना से औत्र पौत्र होकर  खुद को भारत माता की जय और जय हिंद के नारे लगाने से नहीं रोक पाया।
कल नगर निगम की तिरंगा यात्रा
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर  9 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत पूरे देश भर में हर कहीं तिरंगा यात्रा निकल जाने की आयोजन होना है। इसी क्रम में कल नगर निगम द्वारा भी सोमवार को नेहरू पार्क से तिरंगा यात्रा की शुरुआत की जाएगी। देश की गौरव गाथा को याद करने और देश के प्रति सम्मान बढ़ाने के उद्देश्य से निकल जा रही है तिरंगा यात्रा तीन पट्टी चौक से शुरू होकर मालवीय चौक, करमचंद चौक ,रसल चौक ,ब्लूम चौक होते हुए वापस नगर निगम में इसका समापन होगा। इस तिरंगा यात्रा में महापौर जगत बहादुर सिंह  सभी जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

अगस्त को मनाएंगे विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस  

जबलपुर, (जय लोक )। भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान और विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस मनाने का फैसला किया है। भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने  बताया कि आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान में महानगर के सभी 956 बूथों पर शुरू कर रहे हैं। यह अभियान 11 अगस्त से शुरू होगा और तीन दिन चलेगा। वहीं भाजपा 14 अगस्त को विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस मनाएंगी। जिले के हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा। यह अभियान स्वतंत्रता दिवस को उत्सव के रूप में मनाने के लिए चलाया जा रहा है। अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, क्रांतिकारियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण होंगे और महानगर के प्रत्येक घर में तिरंगा फहराया जाएगा। महानगर के प्रत्येक घर में तिरंगा पहुंचाने की तैयारी की है। हर घर हर व्यक्ति को तिरंगा उपलब्ध हो इसके लिए भी व्यवस्था की जा रही है। हर बूथ और मंडल पर तिरंगा बीजेपी के कार्यकर्ता पहुंचाएंगे। तिरंगा यात्रा के साथ युद्ध स्मारकों पर पुष्पांजलि और विभाजन विभीषिका के कार्यक्रम होंगे। हर जिले में विभाजन विभीषिका के कार्यक्रम होंगे।
लगातार होंगे कार्यक्रम – युवा मोर्चा आज 11,12 और 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकालेगा। 12,13,14 अगस्त को युद्ध स्मारकों पर श्रद्धांजलि और पुष्पांजलि कार्यक्रम होंगे। तिरंगा यात्रा 11 अगस्त को उत्तर मध्य विधानसभा 3 बजे से छोटा फुहारा से मालवीय चौक,12 अगस्त को केंट विधानसभा प्रात: 11 बजे से शहीद भगत सिंह चौक से,14 अगस्त पश्चिम विधानसभा,13 अगस्त को पूर्व विधानसभा में आयोजित की जाएगी।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » जय हिंद के जय घोष के साथ निकली पुलिस की तिरंगा यात्रा,सभी 956 बूथों पर भाजपा का हर घर तिरंगा अभियान आज से