Download Our App

Home » जीवन शैली » जल गंगा संवर्धन अभियान में नगर निगम जबलपुर का रहा बेहतर प्रदर्शन

जल गंगा संवर्धन अभियान में नगर निगम जबलपुर का रहा बेहतर प्रदर्शन

जबलपुर (जयलोक) राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान में नगर निगम जबलपुर के द्वारा जल स्त्रोतों के संरक्षण और पुर्नजीवन के लिए उत्कृष्ट एवं बेहतर कार्य किये गये जिसके परिणामस्वरूप सोमवार को खण्डवा में आयोजित मुख्य सम्मान समारोह के मंच पर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के द्वारा जबलपुर नगर निगम को सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह के दौरान म.प्र शासन के केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय,प्रहलाद पटेल,विजय शाह,तुलसी सिलावट के साथ अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
सम्मान समारोह का लाईव प्रसारण प्रदेश के सभी नगर निगमों में किया गया जिसके अंतर्गत जबलपुर में भी लाईव प्रसारण से महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’ रिंकू विज निगमायुक्त प्रीति यादव मुख्य रूप से जुड़े और जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कार्य करने वाले सभी अधिकारियों,कर्मचारियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनांए दी । इस अवसर पर अपर आयुक्त प्रशांत गोंटिया,उपायुक्त श्रीमती अंकिता जैन,सहायक आयुक्त शिवांगी महाजन,रचयिता अवस्थी,सहायक यंत्री संदीप जायसवाल स्वच्छता सेल के नोडल अधिकारी अभिनव मिश्रा आदि भी उपस्थित रहे। खण्डवा में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान नगर निगम जबलपुर की ओर से उपायुक्त संभव अयाची ने पुरूस्कार प्राप्त किये।

 

1 जुलाई को चुनाव प्रक्रिया होगी पूरी, चुनाव हुआ तो 2 जुलाई को होगा प्रदेश अध्यक्ष के लिए मतदान

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जीवन शैली » जल गंगा संवर्धन अभियान में नगर निगम जबलपुर का रहा बेहतर प्रदर्शन