Download Our App

Home » Uncategorized » जिला सलाहकार समिति की बैठक में उठे नगर विकास के मुद्दे

जिला सलाहकार समिति की बैठक में उठे नगर विकास के मुद्दे

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा की अध्यक्षता में हुई बैठक

जबलपुर (जय लोक)। विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर और उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का आज शहर आगमन हुआ। उनके शहर आगमन पर भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सुबह कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला सलाहकार समिति की बैठक ली। बैठक में प्रमुख ऐजेंडों, विकास योजनाओं की प्रगति, बजट उपयोग एवं लंबित कार्यों पर संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली।   बैठक में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, इंदु तिवारी, अभिलाष पांडे, नीरज सिंह, संतोष बरकड़े, कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह, एसपी संपत उपाध्याय, निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

सर्किट हाउस में व्यापारिक संगठन सीआईएटी के मुख्य पदाधिकारियों ने भी श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष राजीव बड़ेरिया, दीपक सेठी, संदेश जैन एवं सीमा सिंह चौहान शामिल रहे। भेंट के दौरान संगठन की गतिविधियों, उद्देश्यों और भावी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
चर्चा के दौरान पदाधिकारियों ने हाल ही में संपन्न हुई स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा की जानकारी देते हुए बताया कि इस पहल के माध्यम से स्वदेशी उत्पादों के उपयोग, स्थानीय व्यापार को प्रोत्साहन तथा आत्मनिर्भर भारत की भावना को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुँचाया गया। साथ ही व्यापारिक जागरूकता और संगठित प्रयासों से जुड़े अनुभव भी साझा किए गए। भेंट के दौरान आगामी समय में व्यापारियों के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई, जिसमें शामिल होने के लिए  विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने सहमति प्रदान की।

नगर अध्यक्ष ने किया स्वागत
भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के आगमन पर भाजपा संगठन की ओर से जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, सोनू बचवानी आदि नेताओं ने इनका स्वागत किया। भाजपा के सभी जनप्रतिनिधी भी वरिष्ठ नेताओं के आगमन पर सुबह इनका स्वागत करने सर्किट हाउस पहँुचे।

उपमुख्यमंत्री से विधायक रोहाणी ने की भेंट
उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के शहर आगमन पर विधायक अशोक रोहाणी उनसे मिलने सर्किट हाउस पहुँचे। इस दौरान क्षेत्रीय विकास, जनसमस्याओं और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में जनहित से जुड़े मुद्दों के त्वरित समाधान और समन्वय के साथ कार्य करने पर सहमति बनी।

क्या मंत्रिमंडल विस्तार में महाकौशल को और प्रतिनिधित्व मिल पायेगा ?

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » जिला सलाहकार समिति की बैठक में उठे नगर विकास के मुद्दे