कन्याकुमारी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वामी विवेकानंद रॉक मेमोरियल के ध्यान मंडपम् में ध्यान लगा रहे है। पीएम मोदी वहां 45 घंटे तक ध्यान लगाएंगे। 1 जून की शाम वो बाहर आएंगे। इससे पहले गुरुवार को कन्याकुमारी पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने सबसे पहले उस मंदिर में पूजा-अर्चना की, जो देवी कन्याकुमारी को समर्पित है और इस मंदिर को भगवती अम्मन मंदिर भी कहा जाता है। ये वही मंदिर है जहां आज से ठीक 131 साल पहले जब स्वामी विवेकानंद 1892 में कन्याकुमारी आए थे, तब उन्होंने भी समुद्र की शिला पर ध्यान लगाने से पहले इसी मंदिर में भक्तिपाठ किया था और आज प्रधानमंत्री मोदी ने भी अपना ध्यान इसी मंदिर में दर्शन के साथ शुरू किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कन्याकुमारी में ध्यान कर रहे हैं। ठीक 131 साल पहले उसी जगह एक और नरेंद्र ने ध्यान लगाया था और वहां ध्यान करने के बाद वो शिकागो (अमेरिका) में विश्व धर्म संसद में भाषण देने के लिए पहुंचे थे। बाद में आगे चलकर दुनिया ने उन्हें स्वामी विवेकानंद के नाम से जाना। कन्याकुमारी में उनके ध्यान ने हिंदू धर्म की रूपरेखा बदल दी थी।
जिस शिला पर विवेकानंद ने ध्यान किया था उसी पर ध्यानरत हैं मोदी
Post Views: 229
RELATED LATEST NEWS
स्मार्ट सिटी के कर्मचारियों की निगम में बैक डोर एंट्री का होने लगा विरोध
September 7, 2024
7:32 pm
त्यौहारों में डी जे ना बजाने की सहमति क्या बनी रहेगी कागजों पर
September 7, 2024
7:30 pm
Top Headlines
देश में सदस्यता अभियान में मप्र भाजपा ने मारी बाजी
September 7, 2024
7:34 pm
भोपाल (जयलोक) विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जीत का लक्ष्य साधने के बाद मप्र भाजपा अब सदस्यता अभियान में जुट
देश में सदस्यता अभियान में मप्र भाजपा ने मारी बाजी
September 7, 2024
7:34 pm
स्मार्ट सिटी के कर्मचारियों की निगम में बैक डोर एंट्री का होने लगा विरोध
September 7, 2024
7:32 pm
त्यौहारों में डी जे ना बजाने की सहमति क्या बनी रहेगी कागजों पर
September 7, 2024
7:30 pm
दैनिक जयलोक हुआ सम्मानित
September 7, 2024
6:59 pm