
पुलिस ने किया गिरफ्तार
इंदौर (जयलोक)। इंदौर में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर प्रकृति गौर के खिलाफ तुकोगंज पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इंदौर के लेटर्न चौराहा पर प्रकृति ने ट्रैफिक के बीच ज़ेब्रा क्रॉसिंग पर रील शूट की थी। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू की थी और शनिवार रात उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया है।हालांकि, युवती ने ज़ेब्रा क्रॉसिंग पर लेटकर रील बनाने के मामले में माफी मांगी थी, लेकिन इंदौर पुलिस ने उसके खिलाफ एक्शन ले लिया।
युवती का कहना था कि उसने यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं किया है। उसके वीडियो को कुछ लोगों द्वारा गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 270, 285 बीएनसी के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने उसका मोबाइल भी जब्त किया है, जिसमें उसने रील शूट की थी।
दरअसल, युवती ने कुछ दिनों पहले ज़ेब्रा क्रॉसिंग पर लेटकर रील बनाई थी और उसे अपने अकाउंट पर शेयर किया था। इस तरह सडक़ पर लेटकर रील बनाने को लेकर उसके अकाउंट पर कमेंट आने लगे। उसकी रील भी वायरल हुई और पुलिस अफसरों ने संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की थी। शनिवार को उसके खिलाफ केस दर्ज हो गया।
बदले मौसम से मंडराया बीमारियों का खतरा, उल्टी-दस्त और डेंगू-मलेरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
Author: Jai Lok






