Download Our App

Home » अपराध » झगड़े की वजह और फायरिंग करने वालों को तलाश रही पुलिस, 20 घंटे बाद भी पुलिस को नहीं पता विवाद का कारण

झगड़े की वजह और फायरिंग करने वालों को तलाश रही पुलिस, 20 घंटे बाद भी पुलिस को नहीं पता विवाद का कारण

जबलपुर (जयलोक)।  घमापुर में कल रात दशहरा चल समारोह के दौरान हुए विवाद और गोली चलने की घटना में पुलिस भी इस बात से अनभिज्ञ है। पुलिस को नहीं पता कि झगड़ा किसके बीच हुआ, किस कारण से हुआ। यहां तक कि कितने राउंड फायरिंग हुई यह बात भी पुलिस को नहीं पता। जबकि मौके पर उपस्थित लोगों का कहना है कि गोली एक युवक को लगी है और झगड़े का कारण दो राजनैतिक दलों के बीच प्रतिमा पूजन को लेकर विवाद को लेकर हुआ था। लेकिन पुलिस किसी के भी घायल होने की बात से इंकार कर रही है। हालंकि थाना प्रभारी प्रतिक्षा मार्को का कहना है कि यहां हवाई फायरिंग की गई थी। लेकिन किसने की इस मामले में जाँच जारी है।
कल रात को कांचघर में दशहरा चल समारोह के दौरान भाजपा और कांगे्रस कार्यकर्ताओं के बीच प्रतिमा पूजन को लेकर विवाद हुआ। जिसमें दोनों पक्षों की ओर से नारेबाजी भी हुई। इस बीच मामला बिगड़ गया और नौबत हाथापाई तक पहुँच गई। जिसमें पूर्व मंत्री अंचल सोनकर और कांगे्रस विधायक लखन घनघोरिया ने अपने अपने समर्थकों को अलग कराकर समझाईश दी। लेकिन दोनों नेताओं के समर्थक विवाद के लिए उतारू थे। इसी बीच कांगे्रस समर्थक की ओर से एक युवक ने दो से तीन राउंड फायरिंग की। जिसमें कहा जा रहा है कि यह गोली एक युवक को लगी है। लेकिन अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि गोली किसे लगी। वहीं घमापुर थाना प्रभारी प्रतिक्षा मार्को का कहना है कि यहां हवाई फायरिंग की गई थी। गोली किसी को नहीं लगी है। जिसमें गोली चलाने वाले अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

सीसीटीवी फुटेज खोलेगा राज

गोली चलने के मामले में कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। पुलिस का कहना है कि गोली किसी को नहीं लगी है। जबकि मौके पर उपस्थित लोगों का कहना है कि एक युवक को गोली लगी है। दोनों राजनैतिक पार्टियों के कार्यकर्ता भी अलग अलग बातें कह रहे हैं। लेकिन अब पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहीं है ताकि विवाद के सही कारणों का पता लगाया जा सके। साथ ही गोली किसने चलाई और किस पर चलाई इस बात का भी पता चल सके।

मौके पर पुलिस ने खदेड़ा

विवाद के दौरान पुलिस ने भी जब दोनों राजनैतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया तो कार्यकर्ता समझने को तैयार नहीं हुए। इसी बीच गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जिसको सुनकर पुलिस ने मौके पर दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं को खदेडक़र स्थिति को नियंत्रण में लिया।
इनका कहना है
गोली चली है लेकिन किस पर चली और क्यों चली इस बात की जानकारी हासिल की जा रही है। इस घटना में किसी को गोली नहीं लगी है।

                    आयुष गुप्ता, एएसपी
दो राजनैतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हुआ था। जिसमें हवाई फायरिंग की गई है। आरोपी कौन है इसका पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जाँच की जा रही है।
             प्रतिक्षा मार्को, थाना प्रभारी

 

कोल्ड्रिफ सिरप से हुई मासूमों की मौत, मध्य प्रदेश में बिक्री पर बैन

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » झगड़े की वजह और फायरिंग करने वालों को तलाश रही पुलिस, 20 घंटे बाद भी पुलिस को नहीं पता विवाद का कारण