Download Our App

Home » जबलपुर » टेलीकॉम फैक्ट्री की दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत

टेलीकॉम फैक्ट्री की दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत

शेड निकालने के दौरान हुआ हादसा, पुलिस जाँच में जुटी

जबलपुर (जय लोक)रानीताल से लेकर मदन महल स्टेशन मार्ग और रानीताल से गढ़ा रोड के बीच में स्थित टेलीकॉम फैक्ट्री परिसर में आज अचानक एक जर्जर दीवार के ढहने से उसके सहारे लगा भारी शेड नीचे आ गिरा, जिसके मलबे में दबने से वहां काम कर रहे 2 श्रमिकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद फैक्ट्री एडमिनिस्ट्रेशन ने परिसर के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और किसी भी बाहरी व्यक्ति के भीतर जाने पर पूरी तरह रोक लगा दी।
रानीताल से लेकर मदन महल स्टेशन मार्ग और रानीताल से गढ़ा रोड के बीच में स्थित टेलीकॉम फैक्ट्री परिसर में आज अचानक एक जर्जर दीवार के ढहने से उसके सहारे लगा भारी शेड नीचे आ गिरा, जिसके मलबे में दबने से वहां काम कर रहे 2 श्रमिकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद फैक्ट्री एडमिनिस्ट्रेशन ने परिसर के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और किसी भी बाहरी व्यक्ति के भीतर जाने पर पूरी तरह रोक लगा दी।
स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा गया है। फिलहाल जांच जारी रहने का हवाला देते हुए अधिकारी किसी भी निष्कर्ष पर सीधे बोलने से परहेज कर रहे हैं। फैक्ट्री के पूरे इलाके में इस हादसे को लेकर भारी तनाव है और श्रमिकों के साथी लगातार सुरक्षा मानकों पर सवाल उठा रहे हैं। साथी मजदूर ने बताया कि उन्हेंं सिर्फ दीवार गिरने की आवाज आई जब वे पहुँचे तो दोनों मजदूर दीवार के नीचे दबे हुए थे। तुरंत मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला गया तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

नसीम और अकबर की मौत

बताया जा रहा है कि टेलीकॉम फैक्ट्री के गेट नम्बर 2 के पास शेड निकालने का काम किया जा रहा है जिसका ठेका जयपुर की एक कंपनी को दिया गया है। कंपनी की ओर से शेड

निकालने के लिए दो मजदूरों नसीम और अकबर को भेजा गया था। दोनों मजदूर दीवार पर चढक़र शेड निकाल रहे थे। तभी दीवार भरभराकर गिर गई और मजदूर दीवार से नीचे आ गिरे। एक ओर तो दीवार गिरी दूसरी ओर शेड भी आ गिरा जिससे दोनों की मौत हो गई।

काम में सुरक्षा के उपाय   ना करने के लगे आरोप

प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि कार्यस्थल पर सुरक्षा के जरूरी उपाय न होने के कारण यह निर्माण अचानक भरभराकर गिर पड़ा। पुलिस प्रशासन ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी मुआयना और चश्मदीदों के बयान दर्ज होने के बाद पूरी स्थिति जनता के सामने स्पष्ट कर दी जाएगी।

ठेकेदार से होगी पूछताछ

 

पुलिस अब इस मामले में कंपनी के ठेकेदार से पूछताछ कर ही है। वहीं मृतक के परिजनों के बारे में भी जानकारी हासिल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अभी मृतकों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है ठेकेदार से पूछताछ के बाद ही पूरी जानकारी मिल सकेगी। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एक मृतक जबलपुर का है और दूसरा कलकत्ता का रहने वाला है।

ठेकेदार और कंपनी की मनमानी पर लगाया आरोप

हादसे को लेकर साथी श्रमिकों का कहना है कि यह हादसा ठेकेदार और टेलीकॉम प्रबंधन की लापरवाही से हुआ है। कई बार यूनियन ने इस मुद्दे को उठाया था लेकिन यहां के अधिकारी सुनने को तैयार ही नहीं थे। भारी बारिश में दो कर्मचारी काम कर रहे थे, अंगे्रजों के जमाने की बहुत पुरानी दीवार होने के कारण यह दीवार गिरी है।

लोहे का स्कै्रप बेचने का आरोप

टेलीकॉम फैक्ट्री के कर्मचारी एलएस तिवारी ने आरोप लगाया कि यहां जेसीबी की मदद से लोहे के स्कै्रप निकालकर बेचे जा रहे हैं। ठेकेदार और प्रबंधन की मनमानी के कारण यहां खुदाई कर स्कै्रप निकाला जा रहा है। यहां विरोध को रोकने के लिए किसी को फैक्ट्री के अंदर नहीं आने दिया जाता।

श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल के निर्देश पर घटना की जाँच शुरू

प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने टेलीकॉम फैक्ट्री की निर्माणाधीन साइट पर दो श्रमिक भाईयों 30 वर्षीय अब्दुल वसीद एवं 38 वर्षीय अकबर अंसारी की मृत्यु को अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक बताया है। श्री पटेल ने जानकारी दी है कि इस दुर्घटना की जाँच बीओसीडब्ल्यू अधिनियम के तहत सहायक संचालक जबलपुर द्वारा प्रारंभ कर दी गई है। श्रम विभाग इस कठिन समय में पीडि़त परिवार के साथ है। मृत श्रमिकों के आश्रितों को कर्मचारी क्षतिपूर्ति अधिनियम के तहत उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा।

इनका कहना है

निर्धारित मात्रा में शेड निकाला जा रहा था। बारिश के कारण यह हादसा हुआ है।
एमएल मेहरा, फैक्ट्री अधिकारी
दीवार गिरने से दो लोगों के मौत की जानकारी मिलने पर पहुँचे तो देखा कि दो मजदूरों की मौत हो चुकी है। शेड निकालने के दौरान यह हादसा हुआ है। मामले में जाँच की जा रही है।
एसआई सतीष, मदन महल थाना

 

दिल्ली की मतदाता सूची में बड़ी संख्या में वोटरों के नाम कटे

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » टेलीकॉम फैक्ट्री की दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत
error: Content is protected !!