Download Our App

Home » हादसा » डीआईजी कर रहे थे मुआयना! अचानक पिस्टल से चली गोली, 2 सब इंस्पेक्टर घायल

डीआईजी कर रहे थे मुआयना! अचानक पिस्टल से चली गोली, 2 सब इंस्पेक्टर घायल

सतना (जयलोक)
उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिले के पहाड़ी थाने का मुआयना करने शुक्रवार को डीआईजी चित्रकूट धाम रेंज अजय कुमार सिंह को पहुंचना था। मुआयने को लेकर थाने में तैयारियां चल रही थी। शस्त्रों की साफ-सफाई के साथ ही अन्य तैयारियां चल रही थी। इसी दौरान दोपहर करीब एक बजे थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर सरकारी पिस्टल को खोलने व बंद करने का अभ्यास कर रहे थे। अचानक पिस्टल से फायर हो गई। इससे दो उपनिरीक्षक घायल हो गये, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उन्हें प्रयागराज मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को चित्रकूट जिले के राजापुर थाने के निरीक्षण के बाद चित्रकूट धाम मंडल बांदा के डीआईजी अजय कुमार सिंह को पहाड़ी थाने का मुआयना करना था।जिसको लेकर थाने में तैयारियां चल रहीं थी। इसी दौरान दोपहर करीब एक बजे थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर सरकारी ननकऊ गौतम और सुरेश प्रताप सिंह पिस्टल को खोलने व बंद करने का अभ्यास कर रहे थे।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » हादसा » डीआईजी कर रहे थे मुआयना! अचानक पिस्टल से चली गोली, 2 सब इंस्पेक्टर घायल