
पुलिस की दो टूक, नहीं चलने देंगे मनमानी, डीजे बजा तो पुलिस करेगी महाकाली का विसर्जन
जबलपुर (जयलोक)। कछपुरा महाकाली समिति का वायरल वीडियो विवाद तूल पकड़ता जा रहा है, पहले एक अश£ील वीडियो ने सबका ध्यान खींचा फिर उसके बाद डीजे प्रतिबंध को लेकर समिति के सदस्यों द्वारा दी गई चुनौती चर्चा में आई। इस मामले में पुलिस भी हरकत में आई और दो टूक शब्दों में कहा कि अगर डीजे बजा तो कार्रवाही की जाएगी और महाकाली का विसर्जन पुलिस द्वारा किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि धार्मिक आयोजन आस्था, अनुशासन और सामाजिक मर्यादा के प्रतीक होते हैं। लेकिन जब आयोजनों की आड़ में मनमानी की जाने लगे तो कार्रवाही जरूरी हो जाती है। पुलिस इन दिनों डीजे पर कार्रवाही को लेकर सख्ती दिखा रही है। लेकिन इसी बीच समिति के सदस्यों द्वारा पुलिस की इस कार्रवाही को चुनौती दी गई। जिसमें समिति के सदस्यों ने कहा कि अगर विसर्जन के दौरान डीजे नहीं बजा तो महाकाली का विसर्जन नहीं किया जाएगा। जिसके बाद पुलिस भी हरकत में आई और संजय गुप्ता सहित अन्य लोगों को साफ शब्दों में कहा कि अगर डीजे बजा तो कार्रवाही होगी, और महाकाली का विसर्जन पुलिस करेगी।
कथित अश्लील वीडियो पर दी सफाई- वहीं इन सबके के बीच समिति अध्यक्ष संजय गुप्ता और ट्रांसजेंडर व्यक्ति का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद दोनों ने इस मामले में सफाई दी है। उनका कहना है कि यह वीडियो एआई से बनाया गया है। जिसमें उन्हें बदनाम करने की साजिश की जा रही है।
इनका कहना है…
डीजे के शोर को लेकर पूर्व में सभी डीजे संचालकों को नोटिस जारी कर नियमों से अवगत कराया जा चुका है। अगर नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो कार्रवाही की जाएगी। वहीं कछपुरा महाकाली समिति के सदस्यों को भी इस बात का नोटिस दिया जा चुका है।
अखिलेश गौर, सीएसपी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ बंद कमरे में पूर्व सीएम दिग्विजय ने की चर्चा




