Download Our App

Home » अपराध » डीपीसी अरविंद विश्वकर्मा 60,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, पत्नी भी हिरासत में

डीपीसी अरविंद विश्वकर्मा 60,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, पत्नी भी हिरासत में

जबलपुर (जयलोक)। मंडला जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई में ईओडब्ल्यू ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। आदिवासी बाहुल्य जिले को भ्रष्टाचार का चारागाह समझने वाले अधिकारियों पर लगाम कसते हुए, लोकायुक्त की टीम ने जिला परियोजना समन्वयक  अरविंद विश्वकर्मा को 60,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई तब और भी चौंकाने वाली बन गई जब विश्वकर्मा ने रिश्वत की रकम खुद लेने की बजाय अपनी पत्नी को लिफाफा दिलवाया, जिन्हें ईओडब्ल्यू की टीम ने मौके पर ही पकड़ लिया। शिकायत की पुष्टि होने के बाद, ईओडब्ल्यू की टीम ने एक योजना बनाई। आज, गुरुवार को, रविकांत नंदा 60,000 की दूसरी किस्त लेकर नैनपुर के पास रिलायंस पेट्रोल पंप पहुंचे। योजना के अनुसार, जैसे ही नंदा ने पैसों से भरा लिफाफा अरविंद विश्वकर्मा की ओर बढ़ाया, विश्वकर्मा ने चतुराई दिखाते हुए लिफाफा सीधे लेने की बजाय अपनी पत्नी को दिया और कहा कि वह इसे रख लें। जैसे ही उनकी पत्नी ने लिफाफा अपने हाथ में लिया, तभी मौके पर पहले से मौजूद लोकायुक्त की टीम ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया।
क्या है पूरा मामला- मंडला के कैकेया ग्राम में स्थित विद्या निकेतन स्कूल के संचालक रविकांत नंदा ने अपनी स्कूल की बिल्डिंग का निर्माण कार्य करवाया था। इस कार्य को पूर्ण न होने का बहाना बनाकर, डीपीसी अरविंद विश्वकर्मा ने उनसे 1.20 लाख की रिश्वत की मांग की। स्कूल संचालक रविकांत नंदा ने पहले ही विश्वकर्मा को 5,000 दे दिए थे, लेकिन बाकी की राशि देने के लिए वह तैयार नहीं थे। उन्होंने इस मामले की शिकायत सीधे लोकायुक्त से की।

 

पीएम नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की जल्द हो सकती है मुलाकात, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » डीपीसी अरविंद विश्वकर्मा 60,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, पत्नी भी हिरासत में