Download Our App

Home » यात्रा » डुमना में अधिकारियों की बैठक लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हो गए गडकरी

डुमना में अधिकारियों की बैठक लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हो गए गडकरी

जबलपुर (जय लोक)। भारत सरकार के सडक़ परिवहन राजमार्ग केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आज शहर में अल्प प्रवास पर आगमन हुआ। डुमना विमानतल पर ही उन्होंने अपने विभाग से संबंधित एनएचएआई के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जबलपुर में चल रहे राष्ट्रीय राजमार्ग के विकास कार्यों की समीक्षा  की और कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली। इसके बाद वे प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। इस दौरान जबलपुर के सांसद आशीष दुबे ने उनका पुष्प गुच्छ देकर नगर आगमन पर स्वागत किया।
इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय विश्नोई, विधायक अशोक रोहाणी, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर,भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल, रवि किरण साहू सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे।

 

25 फरवरी से हटाए जाएँगे मदन महल पहाड़ी के 18 सौ अतिक्रमण तेवर में विस्थापित होंगे परिवार लॉटरी सिस्टम से मिलेंगे प्लॉट

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » यात्रा » डुमना में अधिकारियों की बैठक लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हो गए गडकरी