Download Our App

Home » अपराध » दामाद ने लगा ली अपने ससुराल में फाँसी, मौत का कारण तलाश रही पुलिस

दामाद ने लगा ली अपने ससुराल में फाँसी, मौत का कारण तलाश रही पुलिस

जबलपुर (जय लोक) पारिवारिक क्लेश कभी-कभी इस कदर भावनात्मक रूप से घातक  साबित होते हैं कि लोग अपनी जान देने से भी पीछे नहीं हटते । इसी प्रकार का एक मामला जिले के ग्वारीघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत सामने आया है।  यहां रहने वाले 55 साल के प्रहलाद सिंह लोधी ने बताया कि उसके 28 वर्षीय दामाद ने बीती रात अपने ससुराल में घर की बल्ली में चुनरी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली।
घटना की जानकारी ग्वारीघाट पुलिस को मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।  प्रारंभिक तौर पर पुलिस ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है कि 28 साल के नवयुवक ने यह कदम क्यों उठाया।  आखिर ऐसी क्या बात हो गई थी कि दामाद को अपने  ससुराल में आत्मघाती कदम उठाना पड़ा।  इस मौत के बाद कई सवाल उठ खड़े हुए हैं जिनका जवाब तलाश किया जा रहा है।  फिलहाल पुलिस ने मार्ग गायब कर पूरे मामले को जांच में लिया है।  जल्द ही पुलिस के परिजनों और उसकी पत्नी एवं उसके परिजनों के बयान दर्ज करेगी।
थाना ग्वारीघाट में आज सुबह प्रहलाद सिंह लोधी उम्र 55 वर्ष निवासी भटौली कालीमठ ने सूचना दी कि साईधाम पुरानी बस्ती निवासी उसके दामाद नीरज लोधी  उम्र 28 वर्ष ने अपने घर में बल्ली में चुनरी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। दामाद ने यह कदम क्यों उठाया, आत्महत्या की सही वजह क्या है या अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिवार गमगीन है इसलिए पुलिस कुछ समय बाद अपनी पूछ्ताछ जारी करेगी।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » दामाद ने लगा ली अपने ससुराल में फाँसी, मौत का कारण तलाश रही पुलिस