Download Our App

Home » अपराध » दिग्विजय सिंह को जेल गेट पर मारी गोली

दिग्विजय सिंह को जेल गेट पर मारी गोली

कार्यवाहक जेल अधीक्षक आर.के.चौरे निलंबित

भोपाल (जय लोक)। मध्य प्रदेश के रायसेन जिला जेल में एक विचाराधीन कैदी ने जेल प्रहरी दिग्विजय सिंह तोमर को देशी कट्टे से गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। कैदी फलों की टोकरी उठाने के बहाने गेट पर आया था और जेल का गेट खोलकर भागने की फिराक में था। गंभीर हालत में प्रहरी को भोपाल रेफर किया गया है।जिला जेल के अंदर एक विचाराधीन कैदी ने खौफनाक वारदात को अंजाम देते हुए ड्यूटी पर तैनात जेल प्रहरी को गोली मार दी। इस अचानक हुए हमले से जेल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और चारों तरफ चीख-पुकार का माहौल बन गया। गोली लगने से घायल हुए जेल प्रहरी की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना रायसेन जिला जेल के भीतर आज सुबह पेश आई। जेल में बंद विचाराधीन कैदी नीलेश निर्वेदी, जो कि धारा 307 यानी जानलेवा हमले के एक मामले में बंद है और बरेली के पास दिमाड़ा गांव का रहने वाला है, उसने इस साजिश को रचा था। बताया जा रहा है कि आज जेल के अंदर स्कूली बच्चों का एक विशेष कार्यक्रम आयोजित होने वाला था। इसी कार्यक्रम के लिए फलों की टोकरी उठाने के बहाने आरोपी कैदी नीलेश जेल के मुख्य गेट के पास पहुंचा था।
जेल में कट्टा पहुंचने पर उठे गंभीर सवाल- नीलेश ठाकुर रायसेन में हुए पूर्व के गोलीकांड का आरोपित है और उसके खिलाफ हत्या की धारा 302 के तहत मामला चल रहा है। वह बरेली तहसील के दिमाड़ा गांव का निवासी बताया गया है। गंभीर अपराध के आरोपित के पास जेल के भीतर अवैध हथियार पहुंचने से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
जिला अस्पताल के सर्जन डॉ. अभिषेक सागर ने बताया कि गोली फेफड़े के निचले हिस्से तक पहुंची है और फेफड़ों में धीरे-धीरे पानी भर रहा है। गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रहरी को तत्काल एम्स भोपाल रेफर किया गया।घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसडीओपी प्रतिभा शर्मा ने बताया कि जेल में गोली चलने की घटना सामने आई है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपित के पास कट्टा कहां से पहुंचा।
इन्होंने कहा
पूरे घटनाक्रम को लेकर जेल अधीक्षक आरके चौरे को निलंबित कर दिया है। एक जांच दल को रायसेन भेजा गया है।जेल आईजी रैंक के अधिकारी को जांच का जिम्मा दिया गया है। शुरूआती जांच में सामने आ रहा है कि जिस हथियार से गोली चलाई गई है, वह जेल के दीवार के बाहर से फेंके जाने का अनुमान लग रहा है। बाकी सीसीटीवी और अन्य लोगों से पूछताछ का क्रम जारी है। जल्दी ही पूरी साजिश सामने आएगी। घायल प्रहरी को एम्स में भर्ती कराया गया है।
– वरुण कपूर,
पुलिस महानिदेशक (जेल)

 

दिल्ली की मतदाता सूची में बड़ी संख्या में वोटरों के नाम कटे

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » दिग्विजय सिंह को जेल गेट पर मारी गोली
error: Content is protected !!