Download Our App

Home » कानून » दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला की पत्थर पटककर हत्या,आरोपी गिरफ्तार

दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला की पत्थर पटककर हत्या,आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर (जयलोक)। पिछले दो दिनों से लगातार शहर में हत्या की घटनाएं सामने आ रहीं हैं। गढ़ा में हुई युवती की हत्या का मामला सुलझा भी नहीं था कि कुंडम थाना क्षेत्र में एक और महिला की हत्या कर दी गई। इस बार महिला की हत्या पत्थर पटककर की गई। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है। वहीं इस मामले में कहा जा रहा है कि महिला और उसके रिश्ते भतीजे युवक का कई दिनों से विवाद चला आ रहा था जिसका बदला लेने के लिए वह कई दिनों से मौके का इंतजार कर रहा था। कुण्डम थाने में आज सुबह कसा नदी के पास ददरा टोला सहदरा में एक महिला की हत्या होने की सूचना पर थाना प्रभारी कुण्डम अनूप कुमार नामदेव स्टाफ के साथ पहुंचे जहॉ श्रीमति सुनीता बरकड़े निवासी ददरा टोला ने बताया कि वह मजदूरी करती है। आज सुबह 7 बजे अपनी सास तितरी बाई के साथ कसा नदी में नहाकर घर वापस आ रही थी। सास तितरी बाई आगे-आगे एवं वह पीछे-पीछ पगडण्डी रास्ते पर चल रहे थे। जैसे ही पहाड़ी वाले रास्ते पर सास पहुँची तभी गॉव का मत्तू बरकड़े उसकी सास के साथ मारपीट करने लगा, उसकी सास बचने हेतु भागी जो रास्ते में गिर गयी तभी मत्तू ने उसकी सास के सिर पर पत्थर पकटक दिया, उसके चिल्लाने पर अन्य लोग आ गये। मत्तू बरकड़े ने सास तितरी बाई के साथ पत्थर व डण्डे से मारपीट कर हत्या कर दी है। सूचना पर पहुँची पुलिस ने कुछ ही देर में आरोपी मत्तू को गिरफ्तार कर लिया।
चल रहा था विवाद
पुलिस का कहना है कि जाँच में यह बात सामने आई है कि मृतिका और आरोपी के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था। कल भी किसी बात को लेकर दोनेां के बीच कहासुनी हुई। आज सुबह जब महिला अपनी बहु के साथ घर वापस लौट रही थी तभी मित्तु ने उस पर हमला कर हत्या कर दी।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » कानून » दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला की पत्थर पटककर हत्या,आरोपी गिरफ्तार