Download Our App

Home » जीवन शैली » दीपक सक्सेना जनसंपर्क आयुक्त , राघवेन्द्र सिंह और प्रीति यादव ने संभाला कलेक्टर का पदभार

दीपक सक्सेना जनसंपर्क आयुक्त , राघवेन्द्र सिंह और प्रीति यादव ने संभाला कलेक्टर का पदभार

जबलपुर (जयलोक)।
आज प्रदेश के तीन आईएएस अधिकारियों ने अपनी नवीन पदस्थापना पर पदभार ग्रहण किया है। मध्य प्रदेश के जनसंपर्क आयुक्त के रूप में दीपक सक्सेना ने पदभार ग्रहण किया। जबलपुर कलेक्टर के रूप में राघवेंद्र सिंह ने नर्मदा पूजन के उपरांत पदभार ग्रहण किया। आगर मालवा की नई कलेक्टर के रूप में श्रीमती प्रीति यादव ने पदभार ग्रहण किया।

मुख्यमंत्री से मिलने पहँुचे जन सम्पर्क आयुक्त दीपक सक्सेना

जबलपुर में कलेक्टर रहे दीपक सक्सेना ने आज भोपाल पहँुचकर आयुक्त जनसम्पर्क का कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट की और उनका स्वागत किया।

पदभार लेने के पूर्व माँ नर्मदा का पूजन करने पहँुचे कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह

प्रदेश शासन द्वारा जारी किए गए तबादला आदेश के अनुसार अभी तक आगर मालवा में कलेक्टर के पद पर कार्यरत रहे राघवेन्द्र सिंह को जबलपुर का कलेक्टर बनाया गया है।
शहर आने के उपरांत नवागत कलेक्टर ने कार्यभार ग्रहण करने के पूर्व गौरीघाट जाकर वहां नर्मदा पूजन किया और माँ नर्मदा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

प्रीति यादव ने आगर मालवा कलेक्टर का पदभार संभाला

जबलपुर नगर निगम कमिश्नर के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने वाली और कई राष्ट्रीय पुरस्कार अर्जित करने का रिकॉर्ड कार्यकाल पूरा करने के बाद प्रदेश सरकार ने आईएएस अधिकारी प्रीति यादव को आगर मालवा जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया है। आज नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी माता का पूजन करने के उपरांत प्रीति यादव ने कलेक्टर का पदभार ग्रहण कर अधिकारियों की बैठक ली।

 

भारत ने अमेरिका और इजराइल के साथ अपनी रक्षा साझेदारी बढ़ाई

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जीवन शैली » दीपक सक्सेना जनसंपर्क आयुक्त , राघवेन्द्र सिंह और प्रीति यादव ने संभाला कलेक्टर का पदभार