Download Our App

Home » दुनिया » दो ट्रक चीनी लहसुन किसानों ने पकड़ाई

दो ट्रक चीनी लहसुन किसानों ने पकड़ाई

जावरा । भारत सरकार ने 2014 से चीन की लहसुन को भारत में प्रतिबंधित कर रखा है। चीन की लहसुन में ऐसे रसायन होते हैं। जिनसे कैंसर का खतरा होता है। इसके बाद भी चीन की लहसुन भारत के कई राज्यों में बिक रही है। चीन के लहसुन की कली बड़ी होती है। देखने में सुंदर लगती है। जिसके कारण इसकी मांग भारत में ज्यादा रहती है। भारतीय लहसुन की तुलना में इसकी कीमत कम होती है। जावरा पुलिस ने लहसुन के दो ट्रक पकड़े हैं। इसमें वहां के स्थानीय किसानों ने मदद की है। पुलिस ने मंडी अधिकारियों को लहसुन के सैंपल और दस्तावेज दिए हैं। मंडी के अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह लहसुन अफगानिस्तान के काबुल से बाघा बॉर्डर होकर बेंगलुरु गई थी। बेंगलुरु से जावरा भेजी गई थी। मंडी निरीक्षक पुरुषोत्तम भावसार ने लहसुन की जांच कराने की बात कही है। इसके बाद समुचित कार्रवाई की जाएगी।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » दो ट्रक चीनी लहसुन किसानों ने पकड़ाई