Download Our App

Home » अपराध » दो बच्चों की तालाब में मिली लाश, हत्या का संदेह पुलिस ने कहा हादसा तो परिवार वालों ने लगाए गंभीर आरोप

दो बच्चों की तालाब में मिली लाश, हत्या का संदेह पुलिस ने कहा हादसा तो परिवार वालों ने लगाए गंभीर आरोप

जबलपुर (जयलोक)
तिलवारा थाना अंतर्गत देवरी गांव में कल रात दो बच्चों की मौत हो गई दोनों का शव तालाब में पाया गया है। सूचना मिलते ही पहुँची पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को पानी से निकालकर पीएम के लिए भिजवाया है। पुलिस का कहना है कि दोनों बच्चे तालाब में नहाने पहुँचे थे तभी उनकी डूबने से मौत हो गई। लेकिन मृतक बच्चों के परिवार वालों ने इस मामले में हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उनके बच्चों को मारकर तालाब में फेंका गया है। जिसमें उन्होंने गांव के ही दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के पिता का आरोप है कि बदमाशों ने चाकूबाजी की घटना के चश्मदीद दो बच्चों को मारकर तालाब में फेंक दिया, जबकि पुलिस का कहना है कि बच्चे नहाते समय डूब गए।
देवरी गांव के रहने वाले मजदूर टावल सिंह पर शुक्रवार रात गांव के ही नीरज राय और आकाश पटेल ने हमला किया। टावल सिंह ने बताया कि वह गुटखा लेने दुकान जा रहा था, तभी नीरज और आकाश ने उसे घेरकर पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज की और चाकू से पीठ पर ताबड़तोड़ वार किए। जबकि नीरज और आकाश का कहना है कि टावल ने शराब के नशे में उनके साथ मारपीट की थी। जिसके कारण उन्होंने भी मारपीट की। लेकिन घटना में नया मोड़ तब आ गया जब शाम को अचानक 11 वर्षीय प्रतीक सिंह ठाकुर और 10 वर्षीय आसमान भूमिया की तालाब में लाश मिली।
तिलवारा थाने के एसआई अभिषेक कुमार का कहना है कि घटना के संबंध में टावल सिंह के आरोप सही नहीं हैं। पुलिस के अनुसार, प्रतीक और आसमान भैंस चराने के लिए गांव से लगे तालाब पर गए थे और वहां नहाते समय गहरे पानी में डूब गए। पुलिस का कहना है कि टावल सिंह की नीरज और आकाश से पुरानी रंजिश है और वह अपनी घटना को बच्चों की मौत से जोडक़र देख रहा है। टावल सिंह की पत्नी पुष्पा बाई का कहना है कि प्रतीक उनके रिश्तेदार का बेटा था और दोनों बदमाशों ने पहले भी उनके पति पर हमला किया था, जिसकी शिकायत तिलवारा थाने में की गई थी। घायल टावल सिंह और दोनों बच्चों को रात में जबलपुर मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्चों को मृत घोषित कर दिया। टावल सिंह का इलाज जारी है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गाँव वालों ने देखा डूबते हुए
इस मामले में पुलिस ने जिन दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया है उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि कल शाम चार बजे दोनों ने टावल के साथ मारपीट कर चाकू से हमला किया था। वहीं तालाब के किनारे रहने वाले लोगों ने पुलिस को बताया है कि दोनों बच्चों को शाम को तालाब के किनारे नहाते हुए देखा है। पानी गिरने से तालाब का जलस्तर बढ़ गया और दोनों की गहरे पानी में डबूने से मौत हो गई।
शरीर में नहीं मिल चोट के निशान
इस मामले में पुलिस का कहना है कि दोनों बच्चों के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। इससे यह साबित होता है कि टावल द्वारा लगाया गया आरोप गलत है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » दो बच्चों की तालाब में मिली लाश, हत्या का संदेह पुलिस ने कहा हादसा तो परिवार वालों ने लगाए गंभीर आरोप
error: Content is protected !!