Download Our App

Home » Uncategorized » व्यक्तिगत मर्यादा की सीमाएं न लांघें

व्यक्तिगत मर्यादा की सीमाएं न लांघें

पीएम पर टिप्पणी को लेकर राजनाथ सिंह की नसीहत
नई दिल्ली (जयलोक)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी को लेकर भाजपा उनसे बिन शर्त माफी की मांग कर रही है। वहीं, आज पूरे देश में भाजपा ने विरोध प्रदर्शन का एलान किया है। इस पर अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना है कि यह केवल किसी व्यक्ति या परिवार का ही नहीं, बल्कि पूरे भारत का अपमान है। यह राजनीति की गरिमा पर भी प्रहार है। लोकतंत्र में आप अपना विरोध जता सकते हैं, नीतियों पर सवाल उठा सकते हैं और सरकार की आलोचना कर सकते हैं, लेकिन कृपया, व्यक्तिगत मर्यादा की सीमाएं न लांघें। मेरी यही सलाह है। राजनाथ सिंह ने कहा कि आज कांग्रेस न केवल राजनीतिक रूप से कमजोर हुई है, बल्कि मेरी नजर में वैचारिक रूप से भी उसका पतन हुआ है। कांग्रेस को याद रखना चाहिए कि लोकतंत्र में जनता हर चीज पर नजर रखती है और सही समय आने पर इसका करारा जवाब देती है। मैं कांग्रेस को यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी ऐसी टिप्पणियों से न तो विचलित होंगे और न ही जनता की सेवा करने के उनके संकल्प में कोई कमी आएगी।
बिना शर्त माफी की माँग
भाजपा नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक मतभेदों के नाम पर किसी के परिवार और दिवंगत परिजनों को निशाना बनाना गलत है। पार्टी ने बिना शर्त माफी की मांग की है। पार्टी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं और अब उनके बयान का बचाव भी किया जा रहा है। इसके विरोध में भाजपा ने देशव्यापी प्रदर्शन करने का फैसला किया है। पार्टी ने राज्य इकाइयों को शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल होने की उम्मीद है।
कांग्रेस ने क्या कहा?
दूसरी ओर, खरगे के बयान को लेकर कांग्रेस ने अपना पक्ष रखा है। पार्टी नेता और राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि खरगे को कई मौकों पर सार्वजनिक कार्यक्रमों में अपमानजनक व्यवहार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने उत्तराखंड में हुए एक कार्यक्रम के दौरान खरगे के संबोधन से पहले कथित तौर पर हुए ‘शुद्धिकरण’ अनुष्ठान का भी जिक्र किया। खेड़ा के मुताबिक, बिहार के कार्यक्रम में भी एक भाजपा समर्थक ने खरगे के भाषण के दौरान टिप्पणी की थी कि उनके पिता भी आ जाएं, तब भी मोदी नहीं हारेंगे। कांग्रेस के मुताबिक खरगे ने इसी टिप्पणी के जवाब में अपनी बात रखी थी।

 

 

राम मंदिर के चंदे को लेकर जयराम ने भाजपा को घेरा पूछा-कितने करोड़ लोगों ने कितना दान दिया?

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » व्यक्तिगत मर्यादा की सीमाएं न लांघें
error: Content is protected !!