Download Our App

Home » जबलपुर » नगर निगम के इतिहास में पहली बार पाँच अपर आयुक्तों की सशक्त टीम

नगर निगम के इतिहास में पहली बार पाँच अपर आयुक्तों की सशक्त टीम

जबलपुर (जय लोक)। नगर निगम जबलपुर के इतिहास में यह पहला अवसर है जब एक साथ पाँच अपर आयुक्तों की सशक्त टीम काम कर रही है। अब नगर निगम में पाँच अपर आयुक्तों के मोर्चा संभाल लेने के बाद नगर निगम में उच्च स्तर के अधिकारियों की कमी भी दूर हो गई है। नगर निगम में आईएएस अपर आयुक्त अरविंद शाह तथा देवेंद्र सिंह चौहान, विद्यानंद बाजपेई, मनोज श्रीवास्तव तथा श्रीमती अंजू सिंह पदस्थ हैं।

नगर निगम में एक दौर ऐसा भी रहा है जब गैर आईएएस स्तर के अधिकारी आयुक्त के पद पर पदस्थ रहा करते थे तथा एक दो उपयुक्त हुआ करते थे। लेकिन शासन ने बाद में प्रदेश के चार बड़े नगर निर्गमन के लिए आईएएस स्तर के अधिकारी को नगर निगम के आयुक्त के पद पर पदस्थ करना अनिवार्य कर दिया है। नगर निगम में कुछ समय पश्चात अपर आयुक्त की पद स्थापना भी होने लगी। अब तो आईएएस स्तर के अधिकारी अपर आयुक्त के पद पर पदस्थ हो रहे हैं।

अब पाँच अपर आयुक्तों की पद स्थापना का एक नया रिकॉर्ड भी नगर निगम में इस बार बन गया है। अब एक साथ पाँच अपर आयुक्त नगर निगम के कामों का जिम्मा संभाल रहे हैं। नगर निगम के विभागों में अब अपर आयुक्त स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों का नियंत्रण हो जाने से नगर निगम की कार्य पद्धति में भी अपेक्षित सुधार होना स्वाभाविक माना जा रहा है। नगर निगम के सभी अपर आयुक्त अपनी बेहतर सेवाओं को अंजाम दे रहे हैं।

 

यूट्यूबर ने गाय को खिलाए चिकन मोमोज

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » नगर निगम के इतिहास में पहली बार पाँच अपर आयुक्तों की सशक्त टीम