Download Our App

Home » संपादकीय » नगर निगम को घेरने कांग्रेस के दिग्गज नेता भी आ रहे : कांग्रेस की जन आक्रोश सभा और निगम का घेराव कल

नगर निगम को घेरने कांग्रेस के दिग्गज नेता भी आ रहे : कांग्रेस की जन आक्रोश सभा और निगम का घेराव कल

जबलपुर (जयलोक)। किसान न्याय यात्रा के बाद कांग्रेस अब नगर निगम को घेरने के लिए कल एक बड़ा आंदोलन करने जा रही है। इस आंदोलन को बड़ा रूप देने के लिए प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी खुद इस आंदोलन का नेतृत्व करने जा रहे हैं। विधानसभा में कांगेस के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पूर्व मंत्री आरिफ मसूद भी नगर निगम को घेरने के आंदोलन में शामिल होंगे।
कल कांग्रेस के नेताओं ने एक पत्रकारवार्ता में आरोप लगाया कि त्योहार शुरु होने वाले हैं और नगर निगम कुम्भकर्णीय नींद में सोई हुई है। शहर में डेंगू मलेरिया का प्रकोप फैला हुआ है, स्वच्छता अभियान चल रहा लेकिन साफ  सफाई कहीं नहीं दिख रही है। लोगों से अनाप शनाप टैक्स वसूला जा रहा है, उधर दूसरी ओर विद्युत कंपनी भी आम उपभोक्ताओं को लूटने में लगी हुई है, चाहे जब बिजली गोल हो जाती है, समय पर रीडिंग नहीं होने से लोगों को बढ़े हुये बिल आ रहे हैं। चारों तरफ  हाहाकार मचा है अफसर शाही हावी है, जनप्रतिनिधि सत्ता के नशे में चूर हैं। जनता तकलीफ ों से कराह रही है, स्मार्ट मीटर के नाम पर लोगों को ठगा जा रहा है। इन तमाम मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में कल 24 सितम्बर मंगलवार को दोपहर 12 बजे शहर जिला कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस पार्षद दल के संयुक्त आव्हान पर बड़ा आंदोलन किया जा रहा है। सिविक सेंटर में जनआक्रोश सभा होगी, उसके बाद नगर निगम मुख्यालय का घेराव किया जाएगा। पत्रकारवार्ता में यह जानकारी नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने दी। पत्रकारवार्ता में जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. नीलेश जैन, विधायक लखन घनघोरिया, दिनेश यादव, नेता प्रतिपक्ष अमरीष मिश्रा, प्रवेन्द्र सिंह चौहान आदि उपस्थित थे। पत्रकारों से चर्चा करते हुये श्री शर्मा ने बताया कि आंदोलन की तैयारियों को लेकर पिछले एक पखवाड़े से हर विधानसभा क्षेत्र की एक बड़ी बैठक हुई, जिसके बाद ब्लाक स्तर पर बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों मे प्रभावी प्रदर्शन के लिये चर्चाएं की गईं। उन्होंने बताया कि जनआक्रोश सभा में सभी ब्लॉक अध्यक्ष सभी विधायकों, सभी ब्लॉक अध्यक्ष क्षेत्रीय विधायकों पूर्व विधायकों के नेतृत्व में सिविक सेंटर स्थित पार्क में एकत्रित होंगे, यहां जनआक्रोश सभा को वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे, उसके बाद यहां से सभी लोग नगर निगम मुख्यालय का घेराव करने जाएंगे।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » संपादकीय » नगर निगम को घेरने कांग्रेस के दिग्गज नेता भी आ रहे : कांग्रेस की जन आक्रोश सभा और निगम का घेराव कल