Download Our App

Home » दुनिया » नरवाई की आग में पत्नी के सामने जिंदा जला किसान

नरवाई की आग में पत्नी के सामने जिंदा जला किसान

सागर (जयलोक)। सागर के बीना में एक किसान नरवाई की आग में जिंदा जल गया। किसान की पत्नी भी मौके पर थी। किसान खेत के पास रखी लकड़ी के ढेर को हटाने की कोशिश में गिर गया और सारी लड़कियां उसके ऊपर आ गईं। इसके बाद वह खेत में लगी आग की चपेट में आ गया।
घटना ग्राम हींगटी में गुरुवार रात की है। किसान राजेंद्र अहिरवार (45) खेत के पास बनी झोपड़ी में पत्नी और बेटे के साथ रहता था। पत्नी छोटी बाई का कहना है कि 5 एकड़ खेत में पति ने आग लगाई थी। लकड़ी के ढेर में वो फंस गए। बाल्टी से आग पर पानी डाला, लेकिन बुझी नहीं। पति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को बीना अस्पताल भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस जांच कर रही है। हादसे के बाद से राजेंद्र की पत्नी और बेटा सदमे में हैं।

 

कार में मिली डेढ़ लाख की शराब

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » नरवाई की आग में पत्नी के सामने जिंदा जला किसान