
जबलपुर (जयलोक)। स्वच्छता अभियान के तहत सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के बैंकर्स ने आज सुबह श्रमदान कर माँ नर्मदा के तटों की सफाई की। इस दौरान निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने भी उनके साथ गौरीघाट के उमाघाट पर श्रमदान कर शहरवासियों के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया।

इसके पश्चात निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने उपस्थित सभी अधिकारियों कर्मचारियों और बैंकर्स को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।

सेंन्ट्रल बैंक के 115वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज बुधवार सुबह, आठ बजे निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्र प्रमुख श्री अविनाश कुमार, एलडीएम दिवाकर ठाकुर, अमृतांशु जैन, अमित केशरी, शशांक मिश्रा, दीपक गौतम, सुबीर कुमार, जयदेव पीपरा, विवेक कुमार एवं दर्जनों अन्य बैंक कर्मचारियों के साथ .एल .डी .एम, डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर और सौ से अधिक कर्मचारियों के साथ उमाघाट पर श्रमदान किया और जरूरतमंदों को कंबल बांटे।

इस सामूहिक प्रयास के तहत घाटों से कचरा और गंदगी हटाई गई। श्रमदान के तत्काल बाद ही नगर निगम की टीम ने घाटों से सारा कचरा उठवाकर मां नर्मदा के तटों को पूरी तरह से क्लीन कर दिया। श्रमदान के मौके पर निगमायुक्त के साथ अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह चौहान, उपायुक्त संभव अयाची, स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता बर्मन, सहायक नोडल अधिकारी अभिनव मिश्रा, और सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल बारी सहित निगम के कई अधिकारी मौजूद रहे।
Author: Jai Lok







