Download Our App

Home » अपराध » नशेड़ी ने शिवलिंग पर की पेशाब, माहौल गर्माया, आरोपी गिरफ्तार, हिंदूवादी संगठनों ने जताई नाराजगी

नशेड़ी ने शिवलिंग पर की पेशाब, माहौल गर्माया, आरोपी गिरफ्तार, हिंदूवादी संगठनों ने जताई नाराजगी

जबलपुर (जयलोक)। गढ़ा क्षेत्र अंतर्गत एक नशे में धुत मुस्लिम युवक की हरकत ने क्षेत्र में तनाव पैदा कर दिया है। मुस्लिम युवक ने शराब के नशे में शिवलिंग पर पेशाब कर दिया। इस बात की भनक जैसे ही क्षेत्रीय लोगों को मिली तो उन्होंने हंगामा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। वहीं सूचना मिलते ही हिंदू वादी संगठन भी मौके पर पहुंच गए जिन्होंने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाही की माँग की। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी पहुंच गए, जिन्होने आरोपी रिजवान के खिलाफ  प्रकरण दर्ज कर देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया है। सामने आए वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि नशे में जमकर धुत्त युवक मंदिर के अंदर पेशाब करने के बाद वहीं पर पड़ा हुआ है। मुस्लिम युवक का नाम रिजवान उर्फ रिज्जू बताया जा रहा है। जिसने कल रात शिविलंग पर पेशाब करके शहर की शांति व्यवस्था को बिगाडऩे की कोशिश की। गढ़ा की सिंगरहा बस्ती से लगा मैदान शाम ढलते ही शराब पीने वालों का अड्डा बन जाता है। यहां पर आसपास क्षेत्र के लोग आकर शराब पीकर हंगामा करते है। बीती रात क्षेत्र का ही एक युवक रिजवान उर्फ  रिज्जू शराब पी रहा था। शराब पीते हुए रिजवान कुछ दूर पर बने चबूतरे पर पहुंच गया। जहां पर उसने शिवलिंग के पास पेशाब की और वहीं लेट गया। रिजवान को पेशाब करते देख आसपास खड़े युवक आक्रोशित हो गए, जिन्होने हंगामा करना शुरु कर दिया, यह खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई, देखते ही देखते सैकड़ों लोग एकत्र हो गए। यहां तक कि हिन्दू संगठन के स्थानीय पदाधिकारी भी आ गए। जिन्होने घटना पर आक्रोश जताते हुए नारेबाजी शुरु कर दी। लोगों का कहना था कि युवक की हरकत से हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। कुछ लोगों का कहना है कि युवक को कुछ लोगों ने नशे की हालत में इस घिनौने कार्य के लिए जानबूझकर उकसाया ताकि फिजा बिगाड़ी जा सके। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए थे, जिन्होने लोगों को कार्यवाही का आश्वासन देते हुए शांत कराया। इसके बाद हिन्दू संगठन के लोग थाना पहुंच गए, वहां पर कार्यवाही को लेकर प्रदर्शन व नारेबाजी करते रहे।

पहले मिले थे गाय के टुकड़े

हिंदूवादी संगठनों का कहना है कि कुछ दिन पहले इसी क्षेत्र में गाय के कुछ टुकड़े मिलने की सूचना भी सामने आई थी, जिसकी जानकारी प्रशासन को दी गई थी और उस पर भी तुरंत कार्रवाई की गई थी। इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं, इसलिए प्रशासन से हमारी मांग है कि ऐसे संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाई जाए।

इलाके में पुलिस बल तैनात

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ  अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने से जुड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। वहीं स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए घटनास्थल, सिंगरहा मोहल्ला और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार गश्त की जा रही है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। वरिष्ठ अधिकारी स्वयं मौके पर नजर बनाए हुए हैं और स्थानीय लोगों से शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की जा रही है।

इनका कहना है

शिवलिंग पर पेशाब करने वाले युवक को काजी मोहल्ला से गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़ा गया युवक नशे में धुत था।
प्रसन्न कुमार शर्मा, थाना प्रभारी

मणिपुर में फिर भडक़ी हिंसा 30 घरों को आग लगाईसरकार ने पाँच दिनों के लिए बंद किया इंटरनेट

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » नशेड़ी ने शिवलिंग पर की पेशाब, माहौल गर्माया, आरोपी गिरफ्तार, हिंदूवादी संगठनों ने जताई नाराजगी
best news portal development company in india

Top Headlines

ईनामी समोसा की तलाश कर रही पुलिस

जबलपुर (जयलोक)। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, विजयनगर थाना क्षेत्र के अपराध क्रमांक 533/25 में संलिप्त सचिन

Live Cricket