Download Our App

Home » अपराध » ईनामी समोसा की तलाश कर रही पुलिस

ईनामी समोसा की तलाश कर रही पुलिस

जबलपुर (जयलोक)। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, विजयनगर थाना क्षेत्र के अपराध क्रमांक 533/25 में संलिप्त सचिन पटेल (निवासी विजयनगर) और भानू पटेल (निवासी पाटन) पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इन पर बीएनएस की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज है।

इसी प्रकार, सिविल लाइन थाना अंतर्गत मारपीट और अन्य धाराओं में फरार चल रहे आरोपी वेद रजक और आशुतोष रजक (दोनों निवासी आईजी कम्पाउंड) की सूचना देने या गिरफ्तारी करवाने वाले को भी 5-5 हजार रुपये के पुरस्कार से नवाजा जाएगा। पुलिस ने अलग-अलग थानों में दर्ज मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे 5 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इनाम की घोषणा की है।

हनुमानताल पुलिस ने भी एक पुराने मामले में फरार चल रहे आरोपी की तलाश तेज कर दी है। अपराध क्रमांक 59/26 (धारा 64(2) एम बीएनएस) के आरोपी कीब्रिया अंसारी उर्फ  छिद्दी समोसा पर एसपी ने 4 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।

मणिपुर में फिर भडक़ी हिंसा 30 घरों को आग लगाईसरकार ने पाँच दिनों के लिए बंद किया इंटरनेट

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » ईनामी समोसा की तलाश कर रही पुलिस