Download Our App

Home » अपराध » नागपुर के काशिफ ने जबलपुर के लुकमान को लगाया 12 लाख का चूना श्रीराम कम्पनी की नीलामी से वाहन बेचने के नाम पर ठगा, पुलिस ने दर्ज किया मामला

नागपुर के काशिफ ने जबलपुर के लुकमान को लगाया 12 लाख का चूना श्रीराम कम्पनी की नीलामी से वाहन बेचने के नाम पर ठगा, पुलिस ने दर्ज किया मामला  

जबलपुर (जय लोक)
दो थार गाड़ी खरीदने का सपना दिखाकर अपने ही दोस्त को चूना लगाने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ हनुमानताल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी ने 14 लाख रुपए में दो महिंद्रा थार वाहन बेचने के लिए सौदे का सपना दिखाकर अपने ही दोस्त को बेवकूफ बना दिया और उसके 12 लाख रुपए हड़प लिए। सौदा 14 लाख में हुआ था लेकिन 2 लाख रुपए वहां मिलने के बाद देना थे।
मामले के सम्बन्ध में हनुमानताल थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार लुकमान खान निवासी अजीजगंज पसियाना, रिपब्लिक विघालय के पास, सुब्बाशाह मार्ग हनुमानताल ने लिखित शिकायत की कि काशिफ खान निवासी मोमिनपुरा नागपुर महाराष्ट्र उसका पुराना दोस्त है जो गाड़ी खरीदने बेचने का काम करता है जिसने उसे श्रीराम कम्पनी के आँक्सन में दो महिन्द्रा थार दिलाने की बात कही ओर गाडिय़ो की फोटो दिखाकर उसकी डिटेल बतायी तो बातचीत कर 14 लाख रूपये में सौदा तय हुआ। उसने काशिफ खान 2 लाख 30 हजार रू. नगद दिए और बाकी के पैसे काशिफ के दोस्त रोशन जमीर कुरैशी जो कि काशिफ खान के साथ गाडी खरीदने बेचने का काम करता है के खाते में कासिफ खान के कहने पर 9 लाख 70 हजार रूपये ट्रांसफर किये बाकी के 2 लाख रूपये गाड़ी की एक महीने बाद जबलपुर में डिलेवरी देने पर देना तय हुआ था।
काशिफ खान काफी समय से आश्वासन दिया जा रहा है कि मैं तुम्हे वाहन दूँगा लेकिन वाहन  आज दिनांक तक नहीं दिया गया है।
उसे कई बार वाहन देने के लिए नागपुर बुलाया तथा नागपुर पहुँचने पर अगली तारीख का आश्वासन देकर वापिस भेज दिया। काशिफ खान ने वाहन बेचने का सैादा तय कर 12 लाख रूपये लेने के बाद भी न ही वाहन दिया है और न ही रूपये वापस कर रहा है। नागपुर के काशिफ खान ने उसके दिये हुये 12 लाख रूपये हडप लिये है। शिकायत जाँच पर आरोपी काशिफ खान निवासी मोमिनपुरा नागपुर द्वारा वाहन बेचने के नाम पर कुल 12 लाख रुपये की राशि लेकर हडपना पाये जाने पर  धारा 406 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » नागपुर के काशिफ ने जबलपुर के लुकमान को लगाया 12 लाख का चूना श्रीराम कम्पनी की नीलामी से वाहन बेचने के नाम पर ठगा, पुलिस ने दर्ज किया मामला