जबलपुर (जयलोक)
पाटन में नागालैंड की युवती का वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार हुआ है। नागालैंड राज्य की पुलिस ने पाटन आकर आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि पाटन के ब्यौहारी पड़रिया का रहने वाला विक्रम सिंह जो की आईटीआई का छात्र है उसने नागालैंड की किसी युवती का वीडियो वायरल कर दिया इसके बाद युवती ने मामले की शिकायत नागालैंड पुलिस में की थी। नागालैंड साइबर क्राइम की टीम पाटन थाने पहुंची और यहां पर आकर आरोपी को पाटन पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया गया। आरोपी विक्रम सिंह गौड़ पर आरोप है कि उसने युवती का सेक्सुअल हैरेसमेंट किया है। जिसके लिए उस पर साइबर क्राइम की धाराओं के साथ अन्य धाराओं का मामला भी दर्ज किया गया है। वहीं नागालैंड पुलिस की डीएसपी ने पाटन थाने आकर इस बात की सूचना दी जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर नागालैंड ले गई, जिसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
![Jai Lok](https://secure.gravatar.com/avatar/47b82cb127ede5c425d568356794875f?s=96&r=g&d=https://jailok.com/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)