Download Our App

Home » जीवन शैली » नाटक स्वांगी का मंचन, सत्ता के शोषणकारी रूप को किया प्रकट

नाटक स्वांगी का मंचन, सत्ता के शोषणकारी रूप को किया प्रकट

जबलपुर (जयलोक)
आर्यावर्त सांस्कृतिक संस्थान द्वारा शहीद स्मारक प्रेक्षागृह में नाटक स्वांगी का मंचन किया गया। यह नाटक प्रसिद्ध कथाकार विजयदान द्वारा लिखी लघुकथा ‘रिजक की मर्यादा’ पर आधारित था। नाटक के माध्यम से सत्ता के शोषणकारी रूप को प्रकट करते हुए एक मर्यादित व्यक्तित्व के अंतद्र्वंद को अभिव्यक्त किया गया है। एक सामान्य व्यक्ति का उसके कर्म के प्रति समर्पण ही निरंकुश सत्ता के लिए चुनौती बन जाता है। अपना वर्चस्व बनाए रखने के लिए राजसत्ता कभी राजाश्रय तो कभी राजनीति द्वारा उसका शोषण करती हैं। सत्ता और सर्वहारा के बीच वर्ग संघर्ष को प्रतीकात्मक रूप से चित्रित करती हुई लोक कथा पर आधारित इस नाटक मे हास्य, रौद्र, करुणा आदि विविध रंग, रस, नृत्य, संगीत, रोमांच और आश्चर्य से परिपूर्ण है।श्री आदेश सिंह द्वारा निर्देशित इस नाटक में संगीत सार्थक यादव, रजनीश यादव , वंशिका चौकसे ने दिया तथा अमन कुशवाहा, साक्षी बैरागी, मोहित शर्मा, शिवांगी सिंह, दीक्षा कुशवाहा, काव्यकांत खरे, हर्षित बरमैया, अंशुल कुशवाहा, कुशल प्रणामी, अनमोल द्विवेदी, देवांश गोस्वामी, आदित्य पटेल, स्नेहा अग्रवाल, पायल शर्मा, दीपाली, शशांक सिंह, तथा शिखर श्रीवास ने मंच पर भूमिका निभाई। मंच संचालन राहुल पाठक ने किया तथा विशिष्ठ अतिथियों में डॉ. उपासना उपाध्याय श्रीमति यामिनी सिंह ,  एवं सीताराम सोनी उपस्थित थे।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जीवन शैली » नाटक स्वांगी का मंचन, सत्ता के शोषणकारी रूप को किया प्रकट