Download Our App

Home » दुनिया » निगम कमिश्नर का फोटो डीपी में लगाकर साइबर ठगों ने इंजीनियर से किया संपर्क

निगम कमिश्नर का फोटो डीपी में लगाकर साइबर ठगों ने इंजीनियर से किया संपर्क

भोपाल (जयलोक)। राजधानी में साइबर ठग प्रदेश भर के सरकारी कर्मचारियों को निशाना बना रहे हैं। ठगों ने आईएएस और आईपीएस अफसरों के साथ-साथ नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन के फोटो का उपयोग कर वॉट्सएप पर संपर्क किया। इन संपर्कों में +84 देश का कोड का नंबर इस्तेमाल हो रहा है।
सहायक यंत्री विजय गोयल ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब पौने चार बजे उन्हें एक वॉट्सएप मैसेज मिला, जिसमें कमिश्नर जैन का फोटो डीपी के रूप में इस्तेमाल किया गया था। मैसेज में लिखा गया था- हैलो विजय। हाउ आर यू डूइंग। वेयर आर यू एट द मोमेंट। संदिग्ध होने पर विजय ने तुरंत नंबर ब्लॉक कर कमिश्नर को सूचना दी। नगर निगम ने इसके बाद कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए फर्जी कॉल और मैसेज से सतर्क रहने की एडवाइजरी जारी की है। निगम में लगभग 16 हजार कर्मचारी और अधिकारी हैं।
पिछले मामलों की जानकारी- नवंबर 2025 में भी उनके फर्जी अकाउंट से निगम कर्मचारियों और अन्य लोगों से पैसों की मांग की गई थी। भोपाल पुलिस कमिश्नर और धार कलेक्टर के नाम पर भी ठगी का प्रयास किया जा चुका है।
ठगों का तरीक डीपी का खेल- निगम कमिश्नर की आधिकारिक फोटो इंटरनेट से निकालकर वॉट्सएप या टेलीग्राम पर लगाई जाती है।
शिकायत यहां करें- साइबर ठगी होने पर तुरंत बैंक व पुलिस को सूचना दें। राष्ट्रीय साइबर क्राइम 1930 या भोपाल साइबर क्राइम हेल्पलाइन 9479990636 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

 

भिवाड़ी में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग से 7 कर्मचारी जिंदा जले

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » निगम कमिश्नर का फोटो डीपी में लगाकर साइबर ठगों ने इंजीनियर से किया संपर्क