Download Our App

Home » Uncategorized » शव की शिनाख्त ना होने से अटकी जाँच

शव की शिनाख्त ना होने से अटकी जाँच

सिमरिया गाँव में खेत में मिली

युवती की लाश की गुत्थी उलझी

जबलपुर (जय लोक)। पाटन थाना अंतग्रत सिमरिया गांव में मिली युवती की लाश की गुत्थी दो दिनों बाद भी नहीं सुलझ पाई है। युवती का शव खेत की मेड़ पर पाया गया था। कहा जा रहा है कि महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है पहचान छुपाने के लिए सिर को पत्थर से कुचला गया है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दुष्कर्म की पुष्टि के लिए पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि युवती के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं। वहीं युवती की पहचान ना हो पाने के कारण जाँच आगे नहीं बढ़ पा रही है। पुलिस ने युवती की शिनाख्तगी के लिए आसपास के थानों में भी इसकी सूचना दी। लेकिन इसमें कोई सफलता नहीं मिली।

रविवार सुबह ग्रामीणों ने एक अज्ञात युवती का शव खेत की मेड़ पर पड़ा देखा था। नेशनल हाईवे के पास माढ़ोताल और पाटन थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर हुई इस वारदात ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम के मुताबिक, युवती की हत्या सिर पर भारी वस्तु से वार करके की गई है। चेहरा क्षत-विक्षत होने के कारण फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस को संदेह है कि हत्या किसी और स्थान पर की गई और साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को यहां लाकर फेंका गया है। फिलहाल आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है।

नाबालिग होने का संदेह-थाना प्रभारी गोपिन्द्र सिंह राजपूत का कहना है कि शव की स्थिति को देखते हुए यौन उत्पीडऩ की प्रबल आशंका जताई जा रही है। पुलिस के पास हाल ही में एक 17 वर्षीय नाबालिग लडक़ी की गुमशुदगी की शिकायत आई है, जिसके आधार पर परिजनों को शिनाख्त के लिए बुलाया गया लेकिन परिजनों के बयानों से यह साफ हो गया कि उक्त शव लापता युवती का नहीं हैं। वहीं शव की उम्र भी 16 से 18 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ  हत्या का मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी हैं।

शव की पहचान होने से आगे बढ़ेगी जाँच – पुलिस के सामने शव की पहचान करना चुनौती बना हुआ है। आसपास के गाँव और थानों में भी इस इस बारे में जानकारी हासिल की गई। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हुई। पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त होने से जाँच आगे बढ़ेगी।

इनका कहना है
शव की शिनाख्त नहीं हुई है। वहीं दुष्कर्म की पुष्टि पीएम रिपोर्ट से होगी। युवती की हत्या करने वालों की तलाश जारी है।
गोपिन्द्र सिंह राजपूत, थाना प्रभारी

बांग्लादेश में रहमान समेत 298 नवनिर्वाचित सांसदों ने ली शपथ

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » शव की शिनाख्त ना होने से अटकी जाँच

Top Headlines

Live Cricket