Download Our App

Home » जबलपुर » निरीक्षण करने सड़कों पर घूमे मंत्री राकेश सिंह, बनेंगे चार नए फ्लाई ओवर : जिम्मेदारियों के प्रति जीवटता दिखा रहे राकेश सिंह

निरीक्षण करने सड़कों पर घूमे मंत्री राकेश सिंह, बनेंगे चार नए फ्लाई ओवर : जिम्मेदारियों के प्रति जीवटता दिखा रहे राकेश सिंह

मंत्री राकेश सिंह ने चिन्हित मार्गों का किया निरीक्षण

जबलपुर (जयलोक)।
शहर में बनने वाले चार नए प्रस्ताविक फ्लाई ओवर के निर्माण मार्ग का आज लोक निर्माण मंत्री राकेश सिह ने निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री राकेश सिंह ने अधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाईओवर शहर में बन रहा है। लेकिन यातायात के दबाव को देखते हुए शहर में और भी फ्लाई ओवर की जरूरत है।
प्रदेश के लोक निर्माण निर्माण मंत्री राकेश सिंह, संभागीय आयुक्त, कलेक्टर सहित प्रशासनिक अधिकारीयों और जनप्रतिनिधियों ने 2 नये फ्लाई ओवर निर्माण को लेकर निरीक्षण किया। पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह के मुताबिक शहर में यातायात का दबाव बढऩे पर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के पंचशील नगर से रामपुर चौक बंदरिया तिराहे होते हाउबॉग कॉलेज तक फ्लाईओवर निर्माण किया जाएगा। दूसरा फ्लाई ओवर होटल ऋषि रेजिडेंसी, हाईकोर्ट चौक, घमापुर चौक से रद्दी चौकी तक फ्लाईओवर निर्माण करने का निर्णय लिया गया है। वहीं पेटीनाका चौक से फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव मंत्रालय को भेजा जायेगा। तीसरा अधारताल और चौथा सदर पेंटीनाका चौराहे से बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो सकेंगे। निरीक्षण के दौरान शहर में चार फ्लाई ओवर निर्माण पर चर्चा की गई। जिससे शहर वासियों को आए दिन जाम की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।
पूर्व सांसद वर्तमान पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह भारतीय जनता पार्टी की रैली के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गए थे जिसके कारण उनके पैर में फैक्चर हो गया था। फैक्चर हो जाने के बाद भी मंत्री राकेश सिंह ने अपनी जिम्मेदारियों से किनारा नहीं किया ना ही कार्यों को टालने की कोशिश की बल्कि ऐसी स्थिति में जब लोग डेढ़-दो महीने पूर्ण रूप से आराम की मुद्रा में चले जाते हैं उस वक्त भी तकलीफ  के बावजूद मंत्री राकेश सिंह अपनी जिम्मेदारियों के प्रति जीवटता दिखा रहे हैं। इस दौरान ऐसी भी स्थिति निर्मित हुई थी जब उनको प्लास्टर दोबारा बांधना पड़ा था। यह बात प्रदेश के राजनीतिक गलियारे से लेकर देश के वरिष्ठ नेताओं के भी संज्ञान में है कि सामान्य रूप से चल पाने में असामान्य स्थिति के बावजूद भी राकेश सिंह लगातार जबलपुर भोपाल दिल्ली से लेकर सडक़ पर उतरकर भी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। भाजपा में उनकी लोकप्रियता और प्रगाढ़ संबंधों के कारण उनके कुशलक्षेम की चिंता करने आने वाले वरिष्ठ नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओंं तक की भावनाओं को देखकर उनके विरोधियों का चिंतन और गहरा चुका है। आज उनके फ्लाई ओवर निरीक्षण के दौरान वॉकर के साथ सडक़ पर अधिकारियों के साथ वस्तु स्थिति का जायजा लेते हुए देखा गया, जिसकी आम जनमानस में भी चर्चा हो रही है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » निरीक्षण करने सड़कों पर घूमे मंत्री राकेश सिंह, बनेंगे चार नए फ्लाई ओवर : जिम्मेदारियों के प्रति जीवटता दिखा रहे राकेश सिंह