Download Our App

Home » Uncategorized » नौ माह से बर्फ में दबे शहीद का शव निकाला इधर परिजनों की टूटी उम्मीद की सांसे

नौ माह से बर्फ में दबे शहीद का शव निकाला इधर परिजनों की टूटी उम्मीद की सांसे

किन्नौर
कश्मीर में एवलांच की चपेट में आए भारत के सपूत रोहित नेगी बीते 9 माह से बर्फ की चट्टानों में लापता थे। परिजन लगातार उनकी सलामती की दुआएं कर रहे थे,लेकिन उम्मीद की सांसे उस वक्त टूट गईं जब सेना को रोहित नेगी का शव मिल गया। शहीद रोहित नेगी का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। शहीद रोहित नेगी के पिता अमर सिंह भी भारतीय सेना में रहे हैं। रोहित नेगी अपने पीछे 3 वर्षीय बेटे और 7 वर्षीय बेटी, पत्नी,  बूढ़े मां-बाप तथा एक छोटे भाई को छोड़ गए हैं। शहीद रोहित नेगी के पिता पूर्व सैनिक अमर सिंह को जहां एक ओर बेटे के खोने का गम है तो वहीं दूसरी ओर देश के लिए शहादत पर गर्व महसूस कर रहे हैं। डोगरा रेजीमेंट के कमांडेंट ने भी परिजनों को आर्मी के तरफ से हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के के तराण्डा गांव के हवलदार रोहित नेगी नौ माह पहले कश्मीर में एवलांच की चपेट में आ गए थे। यहां पर उनके एक साथी का शव तो उसी समय मिल गया था, लेकिन रोहित लापता थे।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » नौ माह से बर्फ में दबे शहीद का शव निकाला इधर परिजनों की टूटी उम्मीद की सांसे

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!