Download Our App

Home » News » पति-पत्नी और वो के चक्कर में पिटा आरक्षक, दो के खिलाफ मामला दर्ज, वीडियो हुआ वायरल

पति-पत्नी और वो के चक्कर में पिटा आरक्षक, दो के खिलाफ मामला दर्ज, वीडियो हुआ वायरल

जबलपुर (जयलोक)। पति पत्नी और वो के चक्कर में गुरूवार को एक आरक्षक की बीच सडक़ में जमकर पिटाई हो गई। इस पिटाई का वीडियो भी सोशल साइड पर वायरल हो रहा है। जिसमें आरक्षक को पीटने वाले आरोप लगा रहे हैं कि पुलिसकर्मी ने एक युवती के साथ छेड़छाड़ की है। जैसे ही मामला थाने तक पहुंचा तो बात कुछ और निकलकर सामने आई। जिसमें पता चला कि पुलिसकर्मी साथ में काम करने वाली महिला के साथ घूम रहा था इसी बात से नाराज होकर महिला के पति और उसके परिवार के एक सदस्य ने पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी। हालांकि थाना प्रभारी का कहना है कि महिला के पति ने इसे गलतफहमी बताया और अपनी गलती स्वीकार की। लेकिन पुलिस ने आरक्षक के साथ मारपीट करने वाले दोनों युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।

रिश्तेदारों ने रोका रास्ता, सडक़ पर मारपीट

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरक्षक महिला से मिलने सिविक सेंटर पहुंचा था। इसी दौरान महिला पक्ष से दो युवक वहां पहुंच गए। युवकों से आरक्षक की पहले तीखी कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। आरोप है कि लडक़ी के रिश्तेदारों ने वर्दीधारी आरक्षक को बीच सडक़ पर धुनाई कर दी। राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और कुछ लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की।

लोगों ने बनाया वीडियो

जिस दौरान पुलिस आरक्षक की पिटाई हो रही थी उस समय वहां उपस्थित लोगों ने इसका वीडिया बनाया और सोशल साइड पर वायरल कर दिया। वीडियो देखने के बाद लोग तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई वर्दी में पुलिस कर्मी की पिटाई को गलत बता रहा है तो वहीं कोई इसे सही ठहरा          रहा है।

ओमती पुलिस ने दोनों पक्षों को दी समझाइश

दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला ओमती थाने तक पहुंच गया। दोनों पक्ष ओमती थाने पहुँचे और यहां भी दोनों के बीच कहासुनी जारी रही। लेकिन इसी बीच महिला पक्ष के युवकों ने अपनी गलती मानते हुए शिकायत दर्ज कराने से इंकार कर दिया।

साथ में काम करते हैं पुलिसकर्मी और महिला

आरक्षक कोर्ट में मुंशी के पद पर पदस्थ था। कोर्ट में पदस्थ एक महिला कर्मचारी के साथ वह खरीदारी करने सिविक सेंटर गया था। इस दौरान महिला के परिजन पहुंच गये और विवाद प्रारंभ हो गया। यहां महिला के पति और उसके परिवार के एक अन्य सदस्य को यह मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हुआ और उन्होंने उसकी पिटाई कर दी। हालांकि यह मामला प्रेम प्रसंग का है या नहीं इसकी पुलिस जाँच कर रही है।

इनका कहना है

पुलिसकर्मी की पिटाई करने वाले दो लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में महिला पक्ष के लोगों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए इसे गलतफहमी बताया है।
राजपाल सिंह बघेल, थाना प्रभारी ओमती

 

फेक न्यूज दिखाने पर एक और इंस्टाग्राम पर एफआईआर दर्ज, लाइक व्यू पाने के चक्कर में एआई से गिरा दिया बैलेंसिंग रॉक, क्रिएटर और पेज चलाने वालों को तलाश रही पुलिस

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » पति-पत्नी और वो के चक्कर में पिटा आरक्षक, दो के खिलाफ मामला दर्ज, वीडियो हुआ वायरल
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket